फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The culprit of attack on police was sentenced to 9 years and 6 months.

Shamli News: पुलिस पर हमले के मुजरिम को 9 साल 6 माह की सजा सुनाई

Sat, 28 Oct 2023 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 28 Oct 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
The culprit of attack on police was sentenced to 9 years and 6 months.
कैराना (शामली)। पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने और अवैध हथियार बरामदगी के मामले में जनपद न्यायालय ने एक दोषी को नौ वर्ष छह माह के कारावास व 2500 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


जिला शासकीय अधिवक्ता संजय चौहान ने बताया कि 26 फरवरी 2014 की शाम करीब सात बजे कांधला पुलिस को बदमाशों की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने बुढ़ाना रोड पर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, तो पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी गई थी। पुलिस ने मौके से महताब निवासी सरूरपुर जिला मेरठ को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने फरार साथी का नाम आसिफ निवासी बुगरासी नरसैना जिला बुलंदशहर बताया था। बाद में पुलिस ने उक्त आरोपी को अवैध तमंचे सहित गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को कैराना स्थित जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार ने मामले में दोनों पक्षों की दलील सुनने व पत्रावलियों का अवलोकन करने के पश्चात दोष सिद्ध पाये जाने पर मुजरिम आसिफ को जानलेवा हमले में 9 साल 6 माह के कारावास व दो हजार रुपये के अर्थदंड तथा तमंचा बरामदगी में 3 साल कारावास एवं 500 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। दोनों सजाएं साथ-साथ चलेगी। जबकि महताब की फाइल अलग कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed