{"_id":"624b34738a5c7078212ae97a","slug":"the-crushing-session-will-end-in-a-quarter-of-a-month-shamli-news-mrt583176170","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवा माह में हो जाएगा पेराई सत्र समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवा माह में हो जाएगा पेराई सत्र समाप्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवा माह में हो जाएगा पेराई सत्र समाप्त
शामली। एक माह से लेकर सवा माह में जिले की चीनी मिलों का पेराई सत्र खत्म हो जाएगा। सबसे पहले जिले की थानाभवन चीनी मिल का 30 अप्रैल और उसके बाद ऊन चीनी मिल का पांच मई व शामली चीनी मिल का पेराई सत्र 10 मई तक खत्म होगा।
गन्ना विभाग के रिकार्ड के मुताबिक पिछले पेराई सत्र में तीनों चीनी मिलों 3.55 करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई करके 17 मई को गन्ना पेराई सत्र समाप्त कर दिया था। इस बार शामली और थानाभवन चीनी मिलों का पेराई सत्र आठ नवंबर और ऊन चीनी मिल 15 नवंबर से शुरू हुआ था। मिलों का 3.59 करोड़ क्विंटल बेसिक कोटा निर्धारित किया गया है। जिसमें शामली चीनी मिल 1.14 करोड़, थानाभवन चीनी मिल 1.38 करोड़ और ऊन चीनी मिल का 1.07 करोड़ क्विंटल निर्धारित किया गया है। ऊन चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक अनिल कुमार अहलावत के मुताबिक मिल का दसवां पखवाड़ा चालू हो गया है। बेसिक कोटे से अधिक सट्टे की पेराई शुरू कर दी है। पांच मई को पेराई सत्र समाप्त हो जाएगा। थानाभवन चीनी मिल के यूनिट हेड वीरपाल सिंह ने बताया कि थानाभवन चीनी मिल 30 अप्रैल को अपना गन्ना पेराई सत्र समाप्त करेगी। शामली चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप पिलानिया ने बताया कि दस मई को पेराई सत्र समाप्त होगा।