फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The criminal was caught

Shamli News: पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे इनामी बदमाश को पकड़ा

Fri, 03 Feb 2023 09:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 03 Feb 2023 09:32 AM IST
विज्ञापन
The criminal was caught
कांधला क्षेत्र के गांव इस्सोपुरटील में चेकिंग के दौरान मुठभेड में घायल इनामी बदमाश
शामली, कांधला। पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। जबकि उसका साथी मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने घायल बदमाश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराने के बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुधवार की देर रात्रि स्थानीय पुलिस व एसओजी टीम ने गांव इस्सोपुरटील में चेकिंग के दौरान बाइक सवार को रुकने का इशारा किया। इस दौरान बाइक सवारों ने पुलिस के ऊपर फायर झोंक दिया। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो बदमाश पास के खेतों में जा छिपे। जिसके बाद पुलिस टीम की कार्रवाई में गोली लगने एक बदमाश घायल हो गया। जबकि उसका साथी मौके से फरार होने में सफल रहा। पूछताछ के दौरान बदमाश ने अपना नाम दीपक निवासी गांव मस्तगढ़ थाना झिंझाना बताया। वहीं उसने अपने फरार साथी का नाम पंकज उर्फ जितेंद्र उर्फ पिंकू निवासी गांव नयाबांस थाना झिंझाना बताया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़ा गया दीपक एक कुख्यात अपराधी है। जिस पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। पकड़े गए बदमाश के पास से एक तमंचा दो कारतूस, दो खोखे तथा एक बाइक बरामद हुई है। घायल बदमाश को घटना के बाद नगर के सीएचसी में भर्ती कराया गया था। पुलिस फरार अपराधी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
लगभग दो साल पहले राशन डीलर के घर में घुसकर किया था चोरी का प्रयास
पुलिस के अनुसार पकड़ा गया दीपक लगभग दो वर्ष पूर्व 18 सितंबर 2020 को अपने साथी के साथ कस्बे के मोहल्ला सरावज्ञान में राशन डीलर धनेंद्र कुमार जैन के घर में दरवाजा खुलवाकर घुसा था, लेकिन राशन डीलर व उनकी पत्नी के पकड़ने के प्रयास पर उन्हें धक्का देकर भागने में सफल हो गया था। जिस संबंध में पीड़ित ने थाना कांधला में मामला दर्ज कराया था। तब से आरोपी फरार चल रहा था।

--
उत्तर प्रदेश के साथ अन्य राज्यों में दर्जनों मामले दर्ज
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए दीपक और उसके साथी के पर उत्तर प्रदेश के साथ कर्नाटक के यशवंतपुर, बंगला कुंटे के साथ तेलंगाना के अलग-अलग थानों में दर्जनों मामले दर्ज हैं।

कांधला क्षेत्र के गांव इस्सोपुरटील में चेकिंग के दौरान मुठभेड में घायल इनामी बदमाश

कांधला क्षेत्र के गांव इस्सोपुरटील में चेकिंग के दौरान मुठभेड में घायल इनामी बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed