{"_id":"68224ab3d1c90454040757cf","slug":"the-controversy-over-the-land-of-idgah-heated-up-shamli-news-c-26-1-sal1002-141851-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ईदगाह की जमीन को लेकर विवाद गरमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ईदगाह की जमीन को लेकर विवाद गरमाया
विज्ञापन
झिंझाना। ऊन तिराहा पर जिजौला गांव की ईदगाह की जमीन को लेकर विवाद गरमा गया है। महिलाओं ने उस भूमि पर अपने प्लाॅट होना बताकर धरना शुरू कर दिया।
गांव जिजौला, बल्ला मजरा, खोडसमा, टोडा और अलीपुरा गांवों की साझा ईदगाह के लिए 23 अगस्त 2017 को खसरा नंबर 192 से छह बीघा भूमि जिजौला निवासी रफिया और उनके भाई शौकत ने ईदगाह के नाम दान की थी।
ग्रामीण मंजूरा चौधरी ने बताया कि करीब दो वर्ष पहले प्रधान आदिल ने इस भूमि पर दावा करते हुए नींव तोड़ने की कोशिश की थी, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के चलते वह पीछे हट गए थे।
अब एक बार फिर ईदगाह की भूमि को लेकर विवाद गरमा गया जब कुछ महिलाओं ने ईदगाह स्थल पर टेंट लगाकर धरना शुरू कर दिया। धरने पर बैठी शबन, प्रवीण, समीना, शाहिदा आदि महिलाओं व उनके परिजनों का कहना है कि इस खसरा नंबर पर उनके प्लाॅट हैं।
विज्ञापन
उनके प्लाॅट पर ईदगाह कमेटी निर्माण करना चाहती है। उधर, ईदगाह कमेटी का कहना है कि उनके पास सभी वैध दस्तावेज हैं और यह जमीन पूरी तरह धार्मिक स्थल के लिए है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।
पुलिस ने भूमि संबंधी विवाद होने के कारण राजस्व विभाग को इसकी जानकारी दे दी है।
देर शाम पुलिस मौके पर पहुंची और धरने पर बैठी महिलाओं को समझा बुझाकर सुरक्षा की दृष्टि से वापस घर भेज दिया। उन्होंने प्लाॅट संबंधी कागज आदि मांगते हुए मामले की जांच कराने का आश्वास दिया। राजस्व विभाग से कल जांच कराने की बात कही।