{"_id":"67fab43816095b9ba8093974","slug":"the-contractors-had-started-the-work-the-chairperson-cancelled-31-tenders-shamli-news-c-29-1-mng1005-143423-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ठेकेदारों ने शुरू कर दिए थे काम, चेयरपर्सन ने निरस्त किए 31 टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ठेकेदारों ने शुरू कर दिए थे काम, चेयरपर्सन ने निरस्त किए 31 टेंडर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पालिका की ईओ प्रज्ञा सिंह की जांच के बाद 34 टेंडर निरस्त करने की संस्तुति की गई थी। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने 31 निर्माण कार्यों से जुड़े टेंडर निरस्त कर दिए हैं। हालांकि संबंधित ठेकेदारों की ओर से कुछ निर्माण कार्य शुरू करा दिए गए थे। चेयरपर्सन ने तीन कार्यों की जनहित में आवश्यकता को देखते हुए वर्तमान परिस्थिति में ही पूर्ण कराने के निर्देश दिए। 31 कार्यों के टेंडर फिर से आमंत्रित किए जाएंगे।
पांचवें और 15वें वित्त आयोग से संबंधी करीब 200 निर्माण और विकास कार्यों को पालिका बोर्ड बैठक में स्वीकृति प्रदान की गई थी। सात मार्च की बैठक में 41 सभासदों ने चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को तत्कालीन सहायक अभियंता को उनके स्थानांतरण आदेश के सापेक्ष कार्यमुक्त करने के साथ ही टेंडरों की जांच कराने की मांग की थी। सभासदों के पत्र पर ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने सभी निर्माण कार्यों के लिए तैयार की गई निविदाओं की जांच करते हुए आरोपों को सही पाया था। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि कि 34 निविदाओं में अनियमितता बरती गई। उन्होंने सहायक अभियंता की कार्यप्रणाली की निंदा करते हुए 34 निर्माण कार्यों की निविदा निरस्त करने की संस्तुति चेयरपर्सन से की थी। चेयरपर्सन ने ईओ की जांच रिपोर्ट को स्वीकार करते हुए 34 में से 31 निर्माण कार्यों की निविदा निरस्त कर फिर से निविदा आमंत्रित करने के आदेश जारी किए।