फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The condition of four people deteriorated due to eating kutturi kachori

कुट्टू की कचौरी खाने से चार लोगों की हालत बिगड़ी

Thu, 26 Mar 2020 09:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
The condition of four people deteriorated due to eating kutturi kachori
कुट्टू की कचौरी खाने से चार लोगों की हालत बिगड़ी
विज्ञापन

शामली। नवरात्र व्रत में रात को कुट्टू की कचौरी खाने से एक परिवार के चार सदस्यों की हालत बिगड़ गई। उल्टी और सिर दर्द की शिकायत पर सुबह उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। शाम को एक युवती की हालत बिगड़ने पर फिर सीएचसी लाया गया।

आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव जलालपुर में बुुधवार रात को अनिल के परिवार में नवरात्र व्रत में कुट्टू के आटे की कचौरी बनाई थी। परिवार के सभी सदस्यों ने दही के साथ कचौरी खाई थी। देर रात में अनिल (42), उसकी पत्नी पिंकी (38), पुत्र तरुण (22) और पुत्री सानू (19) की हालत बिगड़ गई। उन्हें उल्टी और सिर दर्द की शिकायत हुई। सुबह परिवार के चारों सदस्य अपने वाहन से सीएचसी शामली पहुंचे। इमरजेंसी में चारों सदस्यों को उपचार दिया गया। इसके बाद दवा देकर घर भेज दिया। शाम को सानू की तबियत फिर खराब हो गई। जिस पर उसे फिर सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों का कहना है कि हो सकता है कि आटा पुराना हो, इसकी वजह से उनकी तबियत खराब हुई है। चारों सदस्यों की हालत ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed