फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The condition of eight members of a family deteriorated after eating poisonous food

Shamli News: विषाक्त भोजन खाने से परिवार के आठ सदस्यों की हालत बिगड़ी

Mon, 04 Aug 2025 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
The condition of eight members of a family deteriorated after eating poisonous food
जिला अस्पताल में भर्ती गांव रजाकनगर का संजीव । - फोटो : संवाद
शामली/झिंझाना। गांव रजाकनगर में शनिवार देर रात विषाक्त भोजन खाने से एक परिवार के आठ सदस्यों की हालत बिगड़ गई। सभी को उल्टी होने लगी। सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद सभी की हालत में सुधार है। परिजनों ने बताया कि रात में आलू की सब्जी और रोटी खाकर सोए थे। चिकित्सकों ने किसी विषाक्त खाद्य पदार्थ खाने या गर्मी में भोजन खराब होने के कारण परिवार की हालत खराब होना बताया है।
विज्ञापन

झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव रजाकनगर निवासी संजीव पुत्र रांगल के घर पर शनिवार की रात में आलू की सब्जी और रोटी बनी थी। परिवार के सभी सदस्यों ने खाना खाया। खाना खाने के बाद परिवार के सभी आठ लोगों को उल्टी हुई। इसके बाद सभी की हालत बिगड़ गई। इसके बाद देर रात में सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में भर्ती होने वालों में रांगल (75), पाल्ली (72), संजीव (55), तनु (48), रेखा (28), तरुण (22), चीनू (21), देव (24) शामिल हैं। उपचार के बाद सभी की हालत में सुधार आया। चिकित्सकों ने सभी की हालत समान्य बताते हुए खतरे से बाहर होना बताया है। चिकित्सकों का कहना है कि खाने में कोई विषाक्त भोजन खाने से हालत बिगड़ने की आशंका है। गर्मी में खाना खराब होने से भी इस तरह की समस्या बन जाती है। पुलिस ने अस्पताल में पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि रात में ही आलू की सब्जी और रोटी बनाई गई थी और परिवार के सभी सदस्यों ने खाना खाया था।

जिला अस्पताल में भर्ती गांव रजाकनगर का संजीव ।

जिला अस्पताल में भर्ती गांव रजाकनगर का संजीव ।- फोटो : संवाद

जिला अस्पताल में भर्ती गांव रजाकनगर का संजीव ।

जिला अस्पताल में भर्ती गांव रजाकनगर का संजीव ।- फोटो : संवाद

जिला अस्पताल में भर्ती गांव रजाकनगर का संजीव ।

जिला अस्पताल में भर्ती गांव रजाकनगर का संजीव ।- फोटो : संवाद

जिला अस्पताल में भर्ती गांव रजाकनगर का संजीव ।

जिला अस्पताल में भर्ती गांव रजाकनगर का संजीव ।- फोटो : संवाद

जिला अस्पताल में भर्ती गांव रजाकनगर का संजीव ।

जिला अस्पताल में भर्ती गांव रजाकनगर का संजीव ।- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed