फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The common man will be killed by the hands of time.

कैराना में 20 सितंबर को निकाला जाएगा काल जुलूस

Sun, 11 Sep 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
The common man will be killed by the hands of time.
कैराना में निकाले जाने वाले काल जुलूस का फाइल फोटो - फोटो : SHAMLI
कैराना में 20 सितंबर को निकाला जाएगा काल जुलूस
विज्ञापन

भारत देश में एकमात्र कैराना कस्बे में श्रीरामलीला मंचन के तहत दशकों से निकाला जाता है काल जुलूस
हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक काल जुलूस में दोनों समुदाय के लोग करते हैं शिरकत
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। कर्णनगरी कैराना में हर वर्ष काल जुलूस निकाला जाता है। इस बार श्रीराम लीला कमेटी के तत्वावधान में काल जुलूस पूरे हर्षोल्लास के साथ 20 सितंबर को निकाला जाएगा। इसमें काल बना पात्र आमजन को दौड़ा-दौड़ाकर मारता है।
श्रीरामलीला का एक किरदार मौत का देवता काल भी है। काल का ही दूसरा नाम मौत है। दशकों से कैराना में श्रीरामलीला का मंचन किया जाता है। इस दौरान रामलीला प्रारंभ होने के दूसरे दिन लंकापति रावण सभी देवी-देवताओं को बंदी बनाकर कैद खाने में डाल देता है। वहीं, मौत का देवता काल तीनों लोकों ने त्राहि-त्राहि मचा देता है। रावण अपने पुत्र मेघनाथ को काल को बंदी बनाने का आदेश देता है।
विज्ञापन

काल नाट्य का मंचन कैराना में हकीकत में दिखाया जाता है। एक युवक का पूरा शरीर काले रंग में रंग दिया जाता है। जिसे काल का रूप कहा जाता है। काल हाथों में तलवार लेकर कस्बे के बाजारों में युवकों के आगे पीछे दौड़कर उन्हें तलवार मारता है। करीब 4 घंटे तक चलने वाले काल जुलूस में हिंदू हो या मुस्लिम सभी काल की तलवार से खुशी-खुशी मार खाते हैं। रामलीला के काल जुलूस मंचन में कोई हिंदू-मुसलमान नहीं होता है। सब काल जुलूस का आनंद लेते हैं। काल जुलूस का आनंद लेने के लिए युवक दूसरे शहरों से भी कैराना आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

काल जुलूस में शाम के समय चौक बाजार में रावण पुत्र मेघनाथ रथ पर सवार होकर आता है। काल मेघनाथ का भयंकर युद्ध होता है। मेघनाथ काल को बंदी बनाकर रावण के दरबार में ले जाता है। काल जुलूस पूरे भारत वर्ष में केवल कैराना में ही दशकों से निकाला जाता है। श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष जयपाल कश्यप ने बताया कि इस बार कस्बे में 20 सितंबर को काल जुलूस निकाला जाएगा। युवा काल जुलूस निकाले जाने की खुशियां अभी से मनाने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed