फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   the color of hariyali teej spread in market

बाजार में चढ़ा हरियाली तीज का रंग

Fri, 02 Aug 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
the color of hariyali teej spread in market
शामलीद हरियाली तीज पर मैहदी लगवाती महिलाऐ - फोटो : SHAMLI
शामली। हरियाली तीज का पर्व शनिवार को परंपरागत तरीके से धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए महिलाओं ने अपने-अपने तरीके से तैयारी की है। बाजारों में भी हरियाली तीज का रंग चढ़ा हुआ है। दुकानों से लेकर ब्यूटी पार्लरों में महिलाओं में भीड़ लगी है। मेहंदी लगवाने के लिए बाजार में लाइन लगी है।
विज्ञापन

हरियाली तीज को लेकर जहां बाजार में रौनक छाई है, वहीं महिलाओं में सजने संवरने का क्रेज चरम पर है। शुक्रवार को बाजार में सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर अन्य दिनों के मुकाबले महिलाओं की अधिक भीड़ लगी रही। कपड़े और साड़ी की दुकानों पर भी महिला ग्राहकों की भीड़ बनी रही। नया बाजार, नेहरू मार्केट, बड़ा बाजार आदि में मेहंदी लगाने वालों के यहां महिलाओं की लाइन लगी रही। बाजार में सामान खरीदने आई सोनिया, राखी और सोनम ने बताया कि हरियाली तीज को लेकर अलग तरीके का उत्साह और उमंग रहती है। उन्होंने त्योहार की तैयारी कर ली है। दुकानों से साड़ी, कपड़े और मेकअप आदि सामान खरीदा है।
विज्ञापन

ब्यूटी पार्लरों पर भी महिलाओं की भीड़
हरियाली तीज पर सजने संवरने के लिए शहर के ब्यूटी पार्लरों पर भी सुबह से ही महिलाओं का पहुंचना शुरू हो गया था। यह सिलसिला शाम तक चलता रहा। ब्यूटी पार्लर संचालिका रश्मि गर्ग ने बताया कि अन्य दिनों के मुकाबले महिलाएं मेहंदी लगवाने और मेकअप के लिए ज्यादा पहुंची है। हालांकि पिछले साल के मुकाबले कम रही है। इसके बाद भी महिलाओं में त्योहार को लेकर अलग ही उत्साह बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिठाई की दुकानों पर रही भीड़
बाजार में ग्राहकों की भीड़ मिठाई की दुकानों पर भी लगी रही। हरियाली तीज पर बहनों के यहां सिंधारा ले जाने की परंपरा है। सिंधारे पर घेवर, मिठाई, मठरी और बताशों को ले जाने का प्रचलन है। तीज से एक दिन पहले बाजार में सिंधारा के लिए सामान खरीदने के लिए लोगों की भीड़ रही। लोगों ने घेवर, मिठाई, मठरी और बताशों की जमकर खरीदारी की। मिठाई विक्रेता सोनू और राकेश ने बताया कि तीज से पहले दिन अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक बिक्री हुई। उन्होंने तीज के दिन दोपहर तक अच्छी बिक्री होने की उम्मीद जताई।

शामली ब्यूटी पार्लर में मैकप करवाती महिला

शामली ब्यूटी पार्लर में मैकप करवाती महिला- फोटो : SHAMLI

शामली महिला जैन तीर्थकर द्वारा आयोजित हरियाली तीज कार्यक्रम में भाग लेती महिलाऐ

शामली महिला जैन तीर्थकर द्वारा आयोजित हरियाली तीज कार्यक्रम में भाग लेती महिलाऐ- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed