फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The city's roads and markets were filled with water after two hours of rain.

Shamli News: दो घंटे की बारिश से शहर की सड़कें और बाजार पानी से हुए लबालब

Sat, 07 Sep 2024 03:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 07 Sep 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
The city's roads and markets were filled with water after two hours of rain.
शामली। जिले में दो घंटे हुई झमाझम बारिश से शहर की सड़कें तालाब बन गई। बाजारों में भी जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश होने लोगों को गर्मी से राहत मिली और तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई।
विज्ञापन

शुक्रवार को जब लोग सोकर उठे तो आसमान में बादल छाए हुए थे। आठ बजे हल्की धूप निकली। इसके बाद दस बजे मौसम बदला और बारिश शुरू हो गई। दो घंटे तक झमाझम हुई। बारिश होने से शहर की सड़कों से लेकर बाजारों में जलभराव की स्थिति बन गई। विजय चौक, कैराना रोड, झिंझाना रोड, कबाड़ी बाजार, दिल्ली रोड, नेहरू मार्किट, नगरपालिका रोड, धीमानपुरा, बैंड मार्केट गोशाला रोड, नाला पटरी, सीबी गुप्ता काॅलोनी, आर्यपुरी आदि मोहल्लों की गलियों में पानी लबालब भर गया और मुख्य नाला ओवरफ्लो हो गया। हालात ये बन गए कि बाजारों में जो जहां था, वही रुक गया।
विज्ञापन

लोगों का सड़कों व बाजारों में आना जाना मुश्किल हो गया। दोपहर 12 बजे बारिश थमी। इसके बाद भी दो बजे तक हल्की बूंदा-बांदी रुक-रुककर चलती रही। बारिश थमने के बाद धीरे-धीरे पानी उतरा तब जाकर लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बारिश होने से दिन के अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई जबकि रात के तापमान में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश होने से किसानों के चेहरे भी खिले हुए नजर आए। शामली क्षेत्र में कई दिन से बारिश न होने से फसलें सूख रही थी। बारिश होने से फसलों को पानी मिल गया। किसान बलवीर सिंह, रगबीर सिंह व अक्षय देशवाल ने बताया बारिश होने से धान व ईख की फसल को लाभ मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed