फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The city will be illuminated with tricolor lights, people will wear tricolor t-shirts in the journey

Shamli News: तिरंगा लाइटों से जगमग होगा शहर, यात्रा में तिरंगा टीशर्ट पहनेंगे लोग

Sat, 12 Aug 2023 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
The city will be illuminated with tricolor lights, people will wear tricolor t-shirts in the journey
- नगर पालिका ने पोल पर लाइट लगाने का कार्य किया शुरू, 500 से अधिक लाइटें लगाई जाएगी जो 17 अगस्त तक रहेगी
विज्ञापन

- 14 अगस्त को शहर में निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा
- 15 अगस्त की शाम हनुमान धाम अग्रसेन भवन में आयोजित किया जाएगा कवि सम्मेलन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। देश की आजादी के पर्व से पूर्व शहर तिरंगा लाइटों से जगमग होगा। इसके लिए नगर पालिका ने तिरंगा लाइट लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। शहर के प्रमुख मार्ग के स्ट्रीट लाइट के पोल पर तिरंगा लाइट लगाने का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही शहर के रेलवे रोड, एसटी तिराहा, रेलवे रोड समेत कई मार्गों पर जल्द ही तिरंगा लाइट लगेंगी। नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल की पहल पर यह कार्य किया जा रहा है। शहर की कई सड़कों पर तिरंगा लाइटें लगाने का काम चल रहा है।
आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसको लेकर शहर के प्रमुख चौराहों सहित मुख्य सड़कों पर लगे बिजली के खंभों पर नगर पालिका के द्वारा तिरंगा झालरें लगाई जा रही हैं। नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल ने बताया कि तिरंगा लाइटें लगाने का मुख्य उद्देश्य लोगों के अंदर देशभक्ति की भावना का विकास करना है। जल्द ही लाइटें लगाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

चेयरमैन अरविंद संगल ने बताया कि 14 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। जिसका शुभारंभ डीएम रविंद्र सिंह और पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल करेंगे। 15 अगस्त को सुबह के समय ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके अलावा 15 को ही शाम के समय हनुमान धाम अग्रसेन भवन में कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। लोगों से भी तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील चेयरमैन ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिरंगा टीशर्ट में नजर आयेंगे लोग
चेयरमैन ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ही 14 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें शामिल होने वाले लोगों के लिए तिरंगा कलर की विशेष टीशर्ट मंगवाई गई है। लोग टीशर्ट को पहनकर ही यात्रा में शामिल होंगे। इसके अलावा जल्द ही लोगों को तिरंगा कलर की कैंप भी वितरित की जाएगी। लाउडस्पीकर में देश भक्ति गाने चलेंगे, जो लोगों के अंदर देशभक्ति की भावना का विकास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed