फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The city was disturbed due to heavy heat jam

भीषण गर्मी में जाम से बेहाल हुआ शहर

Fri, 12 Jun 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
The city was disturbed due to heavy heat jam
शामली के हनुमान रोड पर गन्ने के वाहनों से लगा जाम। - फोटो : SHAMLI
शामली। 40 डिग्री पारा, भयंकर गर्मी और उमस। ऊपर से जाम। दिन भर पूरा शहर भीषण गर्मी में जाम से बेहाल रहा। हाईवे से लेकर शहर के अंदर तक की सड़कों पर गन्ने से लदे वाहन खड़े थे। दुपहिया तो दूर लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा था। वाहनों के बीच से लोग मुश्किलों से निकल रहे थे। ट्रैफिक पुलिस एक जगह जाम खुलवाती तो दूसरी जगह सड़क जाम हो रही थी। पेश है शहर के हाल पर एक रिपोर्ट...
विज्ञापन

हनुमान रोड पर फंस गया पुलिसकर्मी
हनुमान रोड पर बुढ़ाना रोड की ओर से गन्ने से लदी बुग्गियां आ रही थीं। उधर वीवी इंटर कालेज रोड पर भी बुरा हाल था। यहां गन्ने के वाहनों से जाम लगा था। हालत ये थी कि वर्मा मार्केट के पास मोड़ पर सड़क की दूसरी ओर जाने का भी रास्ता नहीं था। एक पुलिस कर्मी भी यहां से बड़ी मुश्किल से बाइक निकालकर ले गया।
विज्ञापन

शुगर मिल रोड की बुरी हालत
दिन निकलते ही शहर की शुगर मिल रोड का बुरा हाल था। गन्ने की बुग्गियां अग्रसेन पार्क से शुगर मिल के गेट तक खड़ी थी। रोड के एक तरफ ये कतार में लगी थी। हनुमान धाम से इस रोड पर आने वाला रास्ता भी जाम था। लोगों के दुपहिया भी नहीं निकल पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बाजारों के रास्ते ब्लॉक
अग्रसेन पार्क से लेकर शुगर मिल, नेहरु मार्केट, बिजलीघर के पास टीकाराम मार्केट की ओर गन्ने के वाहन खड़े थे। जिससे इन बाजारों में आने जाने का रास्ता बंद हो गया था। दुपहिया तो दूर पैदल तक नही निकल गया। यही वजह थी कि इन बाजारों में ग्राहक भी कम नजर आए।
मेरठ-करनाल हाईवे
शहर के अंदर जाम होने की वजह से से हाईवे पर दोपहर दो बजे शहर के अंजता चौक से वीवी पीजी डिग्री कालेज तक इस रूट पर चलने वाले माल वाहक वाहन ट्रकों का लंबा जाम लगा था। यातायात पुलिस पहले शहर के अंदर जाम खुलवा रही थी इसके बाद ये वाहन आगे बढ़ रहे थे।
गुरुद्वारा बाईपास भी जाम से जूझता रहा
मुजफ्फरनगर और सहारनपुर की ओर से आने वाले ट्रक आदि वाहनों को गुरुद्वारा की ओर से बाईपास से मेरठ-करनाल रोड और दिल्ली सहारनपुर रोड पर निकाला जा रहा था। उधर मेरठ करनाल मार्ग पर आईसीआईसीआई बैंक के पास भी लंबा जाम था। जिस कारण बाईपास पर भी माल वाहक वाहनों की लंबी कतार लगती रही और जाम में लोग जूझते रहे।
नाला निर्माण से बढ़ी मुश्किल
बुढ़ाना रोड पर भी सड़क की एक तरफ गन्ने के वाहन थे । दूसरी ओर से आने और जाने वाले वाहनों को निकाला जा रहा था। बलभद्र मंदिर के निकट एक नाला बनाया जा रहा है। इसकी निर्माण सामग्री सड़क पर पडी थी। इस कारण भी यहां मार्ग अवरुद्ध हो रहा था। ट्रैफिक पुलिस ने दो बाहर यहां जाकर जाम खुलवाया लेकिन समस्या बनी रही।
कोट
शुक्रवार को शुगर मिल ठीक चली है। सही स्पीड पर चल रही है। अधिकतर किसानों का गन्ना मिल में आ गया है। उम्मीद है कि शनिवार तक मिल पूरा गन्ना पैरकर बंद हो जाएगी इसके बाद समस्या खत्म हो जाएगी। - दीपक राणा, सीनियर केन मैनेजर शामली शुगर मिल

कोट
गन्ने से लदे वाहनों की वजह से शहर जाम है। शहर में रोड की एक साइड पर गन्ने के वाहन खड़े हैं और दूसरी तरफ से दोनों तरफ का ट्रैफिक रोक रोक कर बारी बारी निकाला जा रहा है। इस कारण समस्या हो रही है। कुछ गन्ने के वाहन और बुग्गी वाले रॉंग साइड से ले जाने की कोशिश करते हैं तो समस्या बढ़ती है। शहर में जाम की वजह से झिंझाना के गाड़ीवाला चौराहे से ट्रैफिक डायवर्ट कर बाहर निकाला जा रहा है। मिल बंद होने पर ही समस्या का समाधान होगा। - भंवर सिंह यातायात निरीक्षक

शामली के बडा बाजार में लगा भीषण जाम।

शामली के बडा बाजार में लगा भीषण जाम।- फोटो : SHAMLI

शामली के कैराना रोड पर वाहनों की लगी लंबी लाईने।

शामली के कैराना रोड पर वाहनों की लगी लंबी लाईने।- फोटो : SHAMLI

शामली के कबाडी बाजार में ई-रिक्शाओं से लगा भीषण जाम।

शामली के कबाडी बाजार में ई-रिक्शाओं से लगा भीषण जाम।- फोटो : SHAMLI

शामली के शिव चौक पर धूप से बचाव को सिर पर लोहे का बर्तन रखकर जाता वृद्घ।

शामली के शिव चौक पर धूप से बचाव को सिर पर लोहे का बर्तन रखकर जाता वृद्घ।- फोटो : SHAMLI

शामली के दिल्ली रोड पर तेज गर्मी में परिवार के साथ जाता बाईक सवार।

शामली के दिल्ली रोड पर तेज गर्मी में परिवार के साथ जाता बाईक सवार।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed