फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The city resonated with chants of Ganpati Bappa.

Shamli News: गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा शहर

Tue, 15 Sep 2026 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 15 Sep 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
The city resonated with chants of Ganpati Bappa.
शामली के गगन विहार में गणेश चतुर्थी महोत्स्व में घर में स्थापित की गई भगवान गणेश की मूर्ति। स्र
शामली। गणेश चतुर्थी एवं गणेश प्रकटोत्सव पर सोमवार को मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम में श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा। बाबा गणपति का फूलों से शृंगार कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन

इसके बाद गणपति महाराज को 56 भोग अर्पित किए गए। पूजा-अर्चना पंडित देवानंद शास्त्री और प्रभु शंकर शास्त्री ने कराई। मुख्य यजमान पूर्व आईजी विजय गर्ग, उनकी पत्नी निशा रानी और राज बाबू रहे।
विज्ञापन

पूजन के बाद भजन संध्या हुई। गणेश वंदना से शुरू हुए कार्यक्रम में रवि पाठक ने देवा हो देवा गणपति देवा समेत कई भजन प्रस्तुत किए। पंडित निशांत पाठक ने मेरे घर में पधारो गजानंद जी भजन सुनाया। पंकज नामदेव, आदेश शर्मा, आशीष नामदेव और सुनील कुमार ने भी भजन प्रस्तुत किए। मंच संचालन उत्तम नामदेव ने किया। भजनों पर श्रद्धालु देर तक झूमते रहे। इसके बाद महाआरती हुई और प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

57वीं रामलीला के झंडे की नगर परिक्रमा
गणेश चतुर्थी पर 57वीं रामलीला के झंडा पूजन का आयोजन भी हुआ। मुख्य यजमान अनुज गर्ग रहे। पूजन के बाद भगवान गणेश की शोभायात्रा और रामलीला के झंडे की नगर परिक्रमा बैंडबाजे व आकर्षक झांकियों के साथ निकाली गई। यात्रा हनुमान धाम से शुरू होकर हनुमान रोड, मंडी, जवाहरगंज, शिव चौक, गांधी चौक, रेलवे रोड, बड़ा बाजार, कबाड़ी बाजार और वीवी इंटर कॉलेज रोड से होते हुए वापस हनुमान धाम पहुंची। आयोजन में रामलीला समिति प्रधान सलिल द्विवेदी, सचिव राजकुमार मित्तल, अंकित गोयल, रवि संगल, अनुज गर्ग, मुकेश कुमार, धर्मेंद्र कंबोज, अमित प्रजापति, प्रदीप कुमार शर्मा, भोले, अमित तरार, पुनीत द्विवेदी, शरद द्विवेदी, मुकुल द्विवेदी, संजीव वर्मा, रोहित संगल, प्रेम अभिव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed