फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The city is immersed in the spirit of Bhole; chants of 'Bam Bhole' echo all around.

Shamli News: भोले के रंग में रंगा शहर, बम भोले की गूंज

Fri, 07 Aug 2026 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 07 Aug 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
The city is immersed in the spirit of Bhole; chants of 'Bam Bhole' echo all around.
बारिश के बीच शहर के मुजफ्फरनगर रोड से कांवड़ लेकर जातीं महिला शिवभक्त। संवाद
शामली। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्तों का रेला लगातार बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को भी हजारों कांवड़िये शामली से होकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। पूरा दिन कांवड़ मार्ग बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान रहा।
विज्ञापन

11 अगस्त को होने वाली सावन शिवरात्रि को लेकर कांवड़ियों का उत्साह चरम पर है। रंग-बिरंगी कांवड़ सजाए शिवभक्त टोली बनाकर आगे बढ़ रहे है। डीजे पर बज रहे शिव भजनों की धुन पर कई स्थानों पर कांवड़िये थिरकते नजर आए। शहर में प्रवेश करते ही शिवभक्तों का जगह-जगह स्वागत किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

शाम ढलते ही शिव चौक आकर्षण का केंद्र बना रहा। रंगीन रोशनी और शिव भजनों के बीच कांवड़ियों ने जमकर नृत्य किया। उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग शिव चौक पर जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, कांवड़ सेवा शिविरों में भी शिवभक्तों की लगातार आवाजाही बनी रही। शिविरों में भोजन, चाय, दूध, फल, नाश्ता और प्राथमिक उपचार सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। विभिन्न सामाजिक संगठनों और श्रद्धालुओं ने पूरे दिन शिवभक्तों की सेवा कर पुण्य अर्जित किया।

बारिश के बीच शहर के मुजफ्फरनगर रोड से कांवड़ लेकर जातीं महिला शिवभक्त। संवाद

बारिश के बीच शहर के मुजफ्फरनगर रोड से कांवड़ लेकर जातीं महिला शिवभक्त। संवाद

बारिश के बीच शहर के मुजफ्फरनगर रोड से कांवड़ लेकर जातीं महिला शिवभक्त। संवाद

बारिश के बीच शहर के मुजफ्फरनगर रोड से कांवड़ लेकर जातीं महिला शिवभक्त। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed