फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The city is filled with the fragrance of perfume, sales increase by 70 percent.

Shamli News: इत्र की खुशबू से महका शहर, बिक्री में 70 फीसदी इजाफा

Sun, 01 Mar 2026 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 01 Mar 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
The city is filled with the fragrance of perfume, sales increase by 70 percent.
शामली। रमजान माह शुरू होते ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। इन दिनों शहर में अजमल, व्हाइट, फिरदौस जैसे इत्रों की खुशबू से महक रही है।
विज्ञापन

बड़ा बाजार स्थित अंसारी मार्केट में पिछले 26 वर्षों से इत्र का कारोबार कर रहे मोहम्मद सलीम ने बताया कि रमजान के महीने में इत्र की मांग सामान्य दिनों की तुलना में काफी बढ़ जाती है। इस बार इत्र की बिक्री में लगभग 70 प्रतिशत तक इजाफा हुआ है। उन्होंने बताया कि नमाज और इबादत के समय लोग अधिकतर इत्र का इस्तेमाल करते हैं। 12 ग्राम की शीशी की कीमत 600 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक है। मौसम का भी इत्र की बिक्री पर असर पड़ता है। गर्मी के मौसम में हल्की और सौम्य खुशबू पसंद की जाती है, जबकि सर्दियों में गाढ़ी और तेज खुशबू वाले इत्र अधिक बिकते हैं। कपड़ा विक्रेता सलीम का कहना है कि इफ्तार और तरावीह से पहले बाजारों में ग्राहकों की संख्या बढ़ जाती है। शाम के समय बाजारों में अच्छी-खासी चहल-पहल देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed