{"_id":"66807864967da2b5160b8654","slug":"the-city-got-submerged-due-to-one-hour-of-rain-the-claims-got-exposed-shamli-news-c-26-1-smrt1048-123601-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: एक घंटे की बारिश से शहर हुआ जलमग्न, दावों की खुली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: एक घंटे की बारिश से शहर हुआ जलमग्न, दावों की खुली पोल
विज्ञापन
शामली। शहर में हुई झमाझम बारिश ने मानसून की दस्तक दे दी है। एक घंटे तक बरसे बादलों ने नगरपालिका के सभी दावों की पोल खोलकर रख दी। शहर में सड़कें, बाजार और गलियां पानी से लबालब भर गए। यहां तक कि नगरपालिका कार्यालय में भी पानी अंदर तक घुस गया। बारिश से शहर जलमग्न नजर आया। हालांकि लोगों को गर्मी से राहत मिल गई।
लंबे इंतजार के बाद शनिवार को पहली बार तेज बारिश हुई। इससे पहले थानाभवन व कैराना क्षेत्र में हल्की बारिश व बूंदाबांदी हुई थी। अच्छी बारिश के साथ जहां मानसून की दस्तक दे दी है। सुबह के समय धूप निकली थी। इसके बाद हल्के बादल छाये रहे। दोपहर 12 बजे आसमान में काले बादल छा गए और बादलों ने बरसना शुरू कर दिया। एक घंटे की बारिश से शहर जलमग्न हो गया। सड़कों से लेकर बाजार व मोहल्लों में पानी भर गया। शहर की नेहरू मार्केट, गांधी चौक, नाला पटरी, सीबी गुप्ता कालोनी, बड़ी आल, कबाड़ी बाजार, धीमानपुरा आदि में काफी पानी भर गया।
पहली बारिश में ही नगरपालिका के नालों की सफाई के दावे की पोल खुल गई। बारिश थमने के बाद शहर में भरा पानी उतरना शुरू हुआ, जिसके बाद लोगों को थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन
पिछले 24 घंटे में जिले का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ, जो 27 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश होने से फसलों को भी लाभ मिला है।
झिंझाना क्षेत्र में भी बारिश से बाजार में पानी भर गया। इसके चलते लोगों को जहां आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। वहीं हल्की बारिश से नगर पंचायत के सभी दावों की पोल खुल गई।
-- -
कोट
शहर के सभी नालों की सफाई का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। मानसून की बारिश शुरू होने तक नालों की सफाई का कार्य लगातार चलता रहेगा। मुख्य नाले में जहां भी जरूरत होगी, वहां पर सफाई का कार्य कराया जाएगा। बारिश थमने के बाद पानी निकल गया और कहीं पर जलभराव की समस्या नहीं है।
-रामेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका शामली।