फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The city gasped for the whole day due to jam

जाम से पूरा दिन हांफता रहा शहर

Thu, 03 Feb 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
The city gasped for the whole day due to jam
शामली में अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के जनसंपर्क के दौरान उमड़ी भीड़। - फोटो : SHAMLI
शामली। जाम से बुधवार को पूरा दिन शहर हांफता रहा। घंटों तक पुलिस ने कई स्थानों पर ट्रैफिक रोका और सड़कें जाम हो गई। जाम में घंटों तक फंसे वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के जनसंपर्क के दौरान स्थिति काफी खराब हो गई। पुलिसकर्मी ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु कराने के लिए काफी मशक्कत करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

बुधवार सुबह से ही शहर की सड़कों पर जाम के हालात बन गए थे। इसके बाद करीब 12 बजे एमएसके रोड स्थित फार्म हाउस पर अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के स्वागत के लिए सपा और रालोद नेता ट्रैक्टर-ट्रॉली और अपने वाहनों से पहुंचने लगे। जिससे जाम लग गया। पुलिस ने एसटी तिराहे और विजय चौक के पास ट्रैफिक रोक दिया। जिससे शहर के सभी मार्ग जाम हो गए। दोपहिया और छोटे वाहन दूसरे रास्तों से गुजरे तो वहां भी जाम लग गया। इसके बाद करीब ढाई बजे अखिलेश यादव और जयंत चौधरी ने जनसंपर्क शुरू किया तो स्थिति और भी खराब हो गई। एमएसके रोड, मेरठ-करनाल रोड, सहारनपुर रोड, मुजफ्फरनगर रोड पर जगह-जगह लोग फंसे रहे। करीब चार घंटे में अखिलेश यादव और जयंत चौधरी का विजय यात्रा रथ शहर की सीमा से बाहर निकला। तब तक सैकड़ों वाहन चालक जाम में फंसे रहे। जाम में फंसे लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में घंटों की देरी हुई। शहर में जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे, लेकिन भीड़ के सामने वह भी असहाय दिखे। शाम करीब छह बजे शहर में यातायात सुचारु हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed