फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The city continued to struggle with the traffic jam of sugarcane vehicles.

Shamli News: गन्ने के वाहनों के जाम से जूझता रहा शहर

Sun, 17 Dec 2023 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 17 Dec 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
The city continued to struggle with the traffic jam of sugarcane vehicles.
शामली हनुमान रोड पर गन्ने के वाहनो से लगा जाम
शामली। शुक्रवार को पांच घंटे की तकनीकी खराबी के बाद चालू हुई शामली चीनी मिल में पिछले 24 घंटे में गन्ना के वाहनों का जाम खत्म नहीं हो पाया। शनिवार को पूरे दिन शहर में गन्ने का वाहनों का जाम लगा रहा। शाम के समय गन्ने के वाहनों की लंबी लाइन लग जाने से शहर में आम नागरिक हाल- बेहाल रहे। जाम के कारण दुपहिया वाहन निकलने कठिन हो गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह दस बजे से लेकर दोपहर बाद साढ़े तीन बजे तकनीकी खराबी से अपर दोआब शामली चीनी मिल बंद हो गई। पांच घंटे शामली चीनी मिल खराब होने के बाद शाम के समय चालू हुई तो गन्ने के वाहन आने से शहर में जाम लग गया। शनिवार को सुबह गन्ने के वाहनों का जाम कम हुआ तो शाम के समय ज्यादा गन्ना वाहन आ गए। जिससे शहर में जाम लग जाने से चीनी मिल यार्ड से लेकर अग्रसैन पार्क से लेकर वर्मा मार्किट, शामली कोतवाली से लेकर अस्पताल रोड, शहर के बुढ़ाना रोड, दूसरी ओर अग्रसेन पार्क से लेकर भिक्की मोड धीमानपुरा तक गन्ने के वाहन की लाइन लगने से ई-रिक्शा, दुपहिए वाहन और पैदल निकलना मुश्किल हो गया। शामली मिल के उप गन्ना महाप्रबंधक दीपक राणा ने बताया कि शुकवार को पांच घंटे चीनी मिल बंद रहने से जाम का असर शनिवार को रहा है। रविवार की दोपहर तक गन्ने के वाहनो का जाम खत्म होजाएगा।
विज्ञापन

जाम से व्यापारियों की बनी मुसीबत, कारोबार हुआ चौपट
शामली। गन्ने के वाहनों का फव्वारा चौक, वीवी इंटर कालेज रोड, हनुमान रोड, वर्मा मार्किट, शिव चौक, मिल यार्ड से लेकर अग्रसैन पार्क,शामली कोतवाली रोड हनुमान धाम, अस्पताल रोड और बुढाना रोड मोड तक 200 से ज्यादा व्यापारियों की दुकानें है। उनके बाहर गन्ने के जाम की बोगिया, ट्रैक्टर ट्राली खड़ी होने से आने जाने का वाले प्रभावित होते है। जिससे कारोबार प्रभावित होने लगता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने बताया कि जाम से 25 लाख रुपये का कारोबार प्रतिदिन प्रभावित हो रहा है।

शामली हनुमान  रोड पर गन्ने के वाहनो से लगा जाम

शामली हनुमान रोड पर गन्ने के वाहनो से लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed