{"_id":"676c936f15ecd5210402bde9","slug":"the-cat-reached-aurangzeb-as-soon-as-he-called-the-police-considered-him-to-be-the-real-owner-shamli-news-c-26-1-sal1002-134141-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पुकारते ही औरंगजेब के पास पहुंच गई बिल्ली, पुलिस ने उसे ही माना असली मालिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पुकारते ही औरंगजेब के पास पहुंच गई बिल्ली, पुलिस ने उसे ही माना असली मालिक
विज्ञापन
कांधला। कांधला थाने में एक बिल्ली के मालिका हक को लेकर दो घंटे हंगामा चला। बिल्ली पर अपनी दावेदारी जताकर दो पक्ष पुलिस के सामने ही थाने में उलझ गए। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों को बिल्ली का नाम पुकारने को कहा, जिस पर नाम पुकारते ही बिल्ली औरंगजेब के पास चली गई। पुलिस ने औरंगजेब को ही बिल्ली का असली मालिक मानते हुए उसकी सुपुर्दगी में दे दिया।
बुधवार को नगर के मोहल्ला मौलानान निवासी शकील की दो पुत्री तान्या और सोनिया थाने पहुंची और तहरीर देकर बताया कि राजस्थान नस्ल की उनकी बिल्ली कई दिन पूर्व गुम हो गई थी, जिसे तलाश करने का भी प्रयास किया मगर उसका कोई पता नहीं लग सका। अब उन्हें सोशल मीडिया से पता चला है कि गंगेरु के रहने वाले औरंगजेब ने उनकी बिल्ली चुराई हुई है, बिल्ली उसी के पास है।पुलिस ने व्यक्ति औरंगजेब को बिल्ली के साथ थाने बुलवाया। औरंगजेब मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। औरंगेजब परिवार के साथ थाने पर बिल्ली को लेकर पहुंचा। औरंगजेब ने पुलिस को बिल्ली अपनी बताई। कहा कि वह उसे राजस्थान से लेकर आया था। बिल्ली के मालिकाना हक को लेकर काफी देर तक हंगामा चलता । पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को समझाने का भी प्रयास किया मगर वह नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने अधिकारियों के निर्देश पर तान्या और औरंगजेब को बिल्ली का नाम लेकर पुकारने को क हा। तय किया गया कि नाम पुकराने पर बिल्ली जिसके पास जाएगी, वह बिल्ली का असली मालिक होगा। तान्या ने जो-जो कहकर बिल्ली को पुकाराते हुए अपने पास बुलाया मगर वह नहीं आई। इसके बाद औरंगजेब ने मैक्स नाम लेते हुए बिल्ली को बुलाया। जिस पर तुरंत ही बिल्ली उसके पास चली गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच सुलह के आधार पर औरंगजेब को ही मालिक मानते हुए बिल्ली को उसकी सुपुर्दगी में दे दिया। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद
विज्ञापन