फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The cashier of a private finance company looted four lakh rupees.

Shamli News: निजी फाइनेंस कंपनी के कैशियर ने ही चार लाख रुपये लुटवा दिए

Sat, 07 Sep 2024 02:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 07 Sep 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
The cashier of a private finance company looted four lakh rupees.
शामली में फाइनेंस कार्यालय में लूट करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी। फोटो पुलिस विभाग
शामली। शहर कोतवाली के मोहल्ला टीचर कॉलोनी में निजी फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में ब्रांच असिस्टेंट (कैशियर) प्रशांत शर्मा ने मिलीभगत कर कलेक्शन किए गए चार लाख चार हजार रुपये की लूट करा दी। दस घंटे बाद पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए कैशियर के भाई समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से लूटी गई पूरी रकम बरामद कर ली। पुलिस का कहना है कि विदेश जाने की चाहत में कैशियर ने लूट की योजना बनाई थी। देर रात कैशियर को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला टीचर्स काॅलोनी गली नंबर एक में निजी फाइनेंस कंपनी का कार्यालय है जो महिला के समूह को ऋण देती है। यह कार्यालय किराए के मकान में चल रहा है। मकान में नीचे की तरफ कार्यालय है, जबकि ऊपरी मंजिल पर कंपनी के कर्मचारी रहते हैं। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे सभी कर्मचारी अपने काम पर चले गए। करीब आठ बजे कार्यालय में कैशियर झाल निवासी प्रशांत शर्मा मौजूद था। कुछ देर बाद सफाई करने वाली महिला उर्मिला वहां पहुंची तो उसने आवाज लगाई, लेकिन कार्यालय से आवाज नहीं आई। बाहर से कार्यालय के कमरे का कुंडा लगा था। उसने खिड़की से झांककर देखा तो प्रशांत के हाथ पैर बंधे हुए थे। उसने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

प्रशांत ने पुलिस को बताया तीन नकाबपोश युवकों ने आकर उससे ऋण को लेकर बात की। इसी दौरान उसकी आंख पर स्प्रे कर दिया और उसके हाथ पैर रस्सी से बांधकर कार्यालय में डाल दिया। बदमाश अलमारी में रखे चार लाख चार हजार 100 रुपये लूटकर फरार हो गए। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। कैशियर की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी रामसेवक गौतम ने शाम को इस घटना का खुलासा करते हुए बताया कि लूट करने में शामिल तीन आरोपियों आदित्य निवासी गांव झाल, उसके गांव का सन्नी और नितिन निवासी गांव भनेड़ा कांधला को गिरफ्तार किया ग। पकड़ा गया आदित्य, कैशियर प्रशांत का सगा भाई है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई पूरी रकम बरामद हुई है। एसपी के मुताबिक, पुलिस की पूछताछ में आदित्य ने बताया उसका भाई प्रशांत विदेश जाना चाहता था। इसके चलते एक सप्ताह पूर्व उन सभी मिलकर कलेक्शन की गई रकम को लूटने की योजना बनाई थी। योजना के तहत वे तीनों फाइनेंस कार्यालय पहुंचे और प्रशांत के चेहरे पर स्प्रे डालकर लूट करने का नाटक किया और अलमारी से रुपये लेकर फरार हो गए थे। देर रात में पुलिस ने कैशियर प्रशांत को हिरासत में ले लिया, जिससे पूछताछ की जा रही है।

कैशियर ने बेहोश होने का किया था नाटक

मोहल्लेवासियों ने बताया कैशियर प्रशांत अपने कार्यालय में बंधा हुआ पड़ा था। उसने लोगों के सामने अर्द्धबेहोशी का नाटक किया और मुंह से झाग निकाले। लोगों के पूछने पर उसने टूटी फूटे शब्दों में लूट होने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस पहुंची तो कुछ ही देर में वह होश में आ गया और उसने पूरी घटना बताई।

लाखों का लेनदेन, सुरक्षा के नाम पर सीसीटीवी कैमरे न गार्ड
निजी फाइनेंस कंपनी के कार्यालय पर रोजाना लाखों रुपये का लेनदेन होता है। कलेक्शन के लिए आई रकम को कार्यालय में ही रखा जाता है और ऋण लेने वालों को वितरण किया जाता है, लेकिन कार्यालय में सुरक्षा के नाम पर न तो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए और न ही कोई सुरक्षा गार्ड रखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed