फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The car turned into a ball of fire, the accountant saved his life by jumping out

Shamli News: कार बनी आग का गोला, अकाउंटेंट ने कूदकर बचाई जान

Sun, 13 Jul 2025 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
The car turned into a ball of fire, the accountant saved his life by jumping out
दिल्ली-सहारनपुर पर हरड़ गांव में कार में लगी आग।
थानाभवन। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गांव हरड़ फतेहपुर के निकट चलती कार में अचानक आग लग गई। कार चला रहे निजी स्कूल के अकाउंटेंट महेंद्र कपूर ने कार से कूदकर जान बचाई। इस दौरान वे मामूली रूप से झुलस गए। दमकल की गाड़ी ने पहुंचकर आग को बुझाया।
विज्ञापन

गाजियाबाद निवासी महेंद्र कपूर कस्बे के निजी स्कूल में अकाउंटेंट हैं। शनिवार को दोपहर बाद वे कार से अपने घर गाजियाबाद जा रहे थे। गांव हरड़ फतेहपुर निकट अचानक कार के टायर में पंक्चर हो गया। उन्होंने कार को वापस मोड़कर बजाज शुगर मिल के निकट दुकान पर पंक्चर लगवाने के लिए जा रहे थे। रास्ते में अचानक कार में आग लग गई।
विज्ञापन

आग की लपटें देख महेंद्र कपूर खिड़की खोलकर कार से कूद गए। इस दौरान वे आग में मामूली रूप से झुलस गए। हाइवे स ेगुजर रहे वाहन चालकों और आसपास के लोग उन्हें सीएचसी पर ले गए और उनका उपचार कराया। सूचना पाकर थानाभवन पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को सूचना दी। पुलिस की सूचना पर दमकल की गाड़ी माैके पर पहुंची उस समय तक भी कार में आग की लपटे उठ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दमकल कर्मियों ने काफी पानी डाला और आग को बुझाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। लोगों का कहना था कि हाईवे से गुजर रहा कोई वाहन चपेट में नहीं आया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed