{"_id":"628d2c9f0fdc8914006d34a0","slug":"the-campaign-will-run-from-monday-the-traders-themselves-should-remove-the-encroachment-shamli-news-mrt590021711","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवार से चलेगा अभियान, व्यापारी स्वयं हटा लें अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवार से चलेगा अभियान, व्यापारी स्वयं हटा लें अतिक्रमण
विज्ञापन

शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की सुभाष चौक स्थित प्रदेश मुख्यालय पर बैठक हुई, जिसमें संगठन के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने व्यापारियों से कहा कि नाली से आगे यदि कहीं अतिक्रमण है तो व्यापारी उसे स्वयं ही हटा लें। अपनी दुकान का सामान नाली से पीछे ही रखें। सोमवार से प्रशासन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाएगा, इससे पहले ही व्यापारी अतिक्रमण को स्वयं हटा लें।
प्रशासन की ओर से एमएसके रोड पर नाली से आगे और काली सड़क से नीचे एक पीली पट्टी डाली जाएगी। इस पीली पट्टी के बाहर कोई भी ठेली रेहड़ी पटरी वाला नहीं खड़ा होगा। कोई दुकानदार अपना सामान नाली से आगे रखता है या कोई रेहड़ी, ठेली वाला इस पीली पट्टी से बाहर खड़ा होता है तो वह अतिक्रमण माना जाएगा। नाली को फोल्डिंग जाल से या किसी भी स्लैब से इस प्रकार ढका जा सकता है ताकि नीचे से सफाई कर्मचारी आसानी से नाली की सफाई कर सकें। बीच में तीन फीट की पैड़ी ऊपर चढ़ने के लिए बनाई जा सकेगी। प्रदेशाध्यक्ष ने प्रशासन को भी चेतावनी दी कि किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री सुभाष चंद धीमान, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजभूषण संगल, नगर अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, जिला महामंत्री राजेश संगल, जिला कोषाध्यक्ष राजेश जैन, नगर महामंत्री रवि संगल, मनोज मित्तल, शिवांश गर्ग, आशु पुरी, अमन गर्ग, वैभव गोयल, पवन गोयल आदि मौजूद रहे।