{"_id":"56f6db314f1c1ba62ff14fc1","slug":"the-campaign-will-run-from-april-s-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक अप्रैल से चलेगा स्कूल चलो अभियान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक अप्रैल से चलेगा स्कूल चलो अभियान
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
Updated Sun, 27 Mar 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
The campaign will run from April's school
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए एक अप्रैल से स्कूल चलो अभियान शुरू किया जाएगा। प्रशासनिक अफसरों ने अभियान के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की, ताकि कोई भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित न रहे। अभियान के तहत गोष्ठी, रैली व नुक्कड़ नाटकों से लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।
शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ओपी वर्मा की अध्यक्षता में स्कूल चलो अभियान को लेकर समीक्षा बैठक हुई। बैठक में डीएम ने कहा कि स्कूल चलो अभियान का उद्देश्य बच्चों का स्कूलों में शत प्रतिशत नामांकन कराने का है। इसके लिए जिले से लेकर ग्राम स्तर तक कार्यक्रम कराए जाते हैं।
डीएम ने कहा कि ईंट भट्ठों पर काम करने वाले श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई को लेकर चुनौतियां हैं, जिसके लिए विशेष अभियान चलाने की जरूरत है। इसके लिए सामाजिक संस्थाओं व एनजीओ की मदद ली जानी चाहिए, ताकि कोई भी बच्चा पढ़ाई से वंचित न रहे।
विज्ञापन
बीएसए राजदेव सिंह ने बताया कि स्कूल चलो अभियान के तहत 30 मार्च को ग्राम व वार्ड स्तर पर विद्यालय उत्सव का आयोजन किया जाएगा। एक अप्रैल को स्कूलों से प्रभातफेरी व जन जागरूकता
रैली निकाली जाएगी, जिसके तहत लोगों को बच्चों की पढ़ाई के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क किया जाएगा और बच्चों को स्कूलों में भेजने के लिए प्रेरित किया जाएगा। बैठक में सीडीओ वीके सिंह, चंद्रकांता नागर आदि मौजूद रहे।