{"_id":"66e721ca8d3cf2688108c567","slug":"the-bull-killed-a-prd-jawan-by-inserting-its-horn-into-his-stomach-shamli-news-c-30-1-sha1002-131587-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सांड़ ने पीआरडी जवान के पेट में सींग घुसाकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सांड़ ने पीआरडी जवान के पेट में सींग घुसाकर मार डाला
Sun, 15 Sep 2024 11:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 15 Sep 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। गांव कचराई के पास बड़गांव थाने में ड्यूटी पर जा रहे पीआरडी के जवान ललित कुमार के पेट में सांड़ ने सींग घुसा दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गंगोह थाना क्षेत्र के गांव राजपुर लतीफपुर निवासी ललित (31) पुत्र प्रीतम सिंह पीआरडी में जवान था। रविवार रात 8:30 बजे वह बाइक से बड़गांव थाने जा रहा था। गांव कचराई के पास सांड़ ने उसे टक्कर मारकर नीचे गिरा दिया। जब तक वह कुछ समझ पाता सांड़ ने उसके पेट में सींग घुसा दिए। राहगीरों ने किसी तरह सांड़ को भगाकर गंभीर रूप से घायल ललित को पुलिस की मदद से अस्पताल भिजवाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे। देर रात पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी थी।