फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The budget of all three villages was stopped even before the expansion of the municipal limits, the work stopped

Baghpat News: नगर पालिका सीमा विस्तार से पहले ही तीनों गांव का बजट रोका, कार्य ठप

Wed, 01 Mar 2023 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 01 Mar 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
The budget of all three villages was stopped even before the expansion of the municipal limits, the work stopped
बागपत के नयागांव हमीदाबाद में हुआ जलभराव
बागपत। नगर पालिका का सीमा विस्तार होने से पहले ही तीन गांवों सिसाना, पाली, नयागांव हमीदाबाद का बजट रोक दिया गया है। जिससे इन गांवों में विकास कार्य ठप हो गए है और ग्रामीणों को अभी परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

बागपत नगर पालिका में सिसाना, पाली, नयागांव हमीदाबाद को शामिल करते हुए शासन ने 21 सितंबर 2022 को सीमा विस्तार की अधिसूचना जारी की थी। अधिसूचना में यह साफ कहा गया था कि इन तीनों गांवों में मार्च 2023 तक पंचायती राज विभाग से कार्य कराए जाएंगे। जिसके बाद सीमा विस्तार के विरोध में कई लोग हाईकोर्ट में चले गए थे और हाईकोर्ट ने सीमा विस्तार की अधिसूचना को निरस्त कर दिया था। नगर पालिका के सीमा विस्तार की प्रक्रिया अब दोबारा शुरू हो गई और दोबारा सीमा विस्तार नहीं हुआ है। इसके बावजूद तीनों गांवों का बजट रोक दिया गया है और 15वें वित्त आयोग का इन गांवों का बजट नहीं आया है।
विज्ञापन


विकास कार्य हो जाएंगे ठप, समस्याएं दूर नहीं हो रही
इन तीनों गांवों में कुछ पुराने कार्य चल रहे है तो कई नए कार्य मार्च तक कराए जाने थे, जिनसे गांवों की समस्याएं खत्म हो सके। नयागांव हमीदाबाद में तालाब ओवरफ्लो होने के कारण गलियों में पानी भरा हुआ है और बजट मिलने पर तालाब की खोदाई कराई जानी थी। इसके अलावा गलियों का निर्माण, श्मशान घाट का निर्माण आदि कार्य होने थे। इस तरह ही पाली व सिसाना गांव में गलियों के निर्माण के साथ ही अन्य कार्य होने थे जो अब अटकते दिख रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारे गांव में 15वें वित्त आयोग से मिलने वाले बजट की किस्त नहीं मिली है। जिससे कई कार्य शुरू नहीं कराए जा रहे है जो समस्याओं को दूर करने के लिए जरूरी थे। जबकि मार्च 2023 तक पंचायती राज से कार्य कराए जाने थे और दोबारा भी गांव को नगर पालिका में शामिल नहीं किया गया है। अंजली चौधरी, प्रधान नयागांव हमीदाबाद

गांव के लिए इस बार 15वें वित्त आयोग के बजट की किस्त नहीं मिली है। जबकि गांव में विकास कार्य कराने के लिए बजट की काफी जरूरत है। जब तक नगर पालिका का सीमा विस्तार नहीं होता है, तब तक बजट मिलना चाहिए। शमा, प्रधान पाली


सीमा विस्तार के दायरे में आने वाले गांवों का बजट क्यों जारी नहीं हुआ है, इसका पता कराया जा रहा है। इन गांवों में मार्च 2023 तक पंचायती राज से कार्य कराए जाने थे। लेकिन उससे पहले ही बजट नहीं आने के बारे में बातचीत की जा रही है। इस बारे में जल्द स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।- अमित त्यागी, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed