फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The budget is commendable, getting scooty will motivate girl students to pursue higher education

Shamli News: बजट सराहनीय, स्कूटी मिलने से छात्राओं में उच्च शिक्षा के लिए होगी प्रेरित

Fri, 21 Feb 2025 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
The budget is commendable, getting scooty will motivate girl students to pursue higher education
- फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का 9वां बजट बृहस्पतिवार को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में बजट पेश किया। बजट को महिलाओं, छात्राओं और युवाओं ने सराहनीय बताया।
- छात्राएं उच्च शिक्षा के लिए होगी प्रेरित
छात्रा रीतू राणा ने बताया कि बजट सराहनीय है। सरकार ने उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाली छात्राओं स्कूटी देने का वादा किया है, जिसके लिए 400 करोड़ रुपये जारी किए है। इससे छात्राएं उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आगे बढ़ेगी और अपने पैरों पर खड़ी होकर अपने परिवार को आगे बढ़ाएगी। वहीं पॉलिटेक्निक छात्रा राखी ने बताया कि बजट में सरकार ने पॉलिटेक्निकों में स्मार्ट कक्षा संचालित करने के साथ ही डिजिटल लाइब्रेरी बनाने के लिए बजट जारी किया है, इससे छात्राओं को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

- युवा योजनाओं का लाभ पाकर अपने पैरों पर होंगे खड़े
अमित शर्मा का कहना है कि सरकार युवाओं को अपने पैरों पर खड़े करने के लिए नई-नई योजनाएं ला रही है। सरकार ने युवा उद्यमी विकास अभियान के लिए 1000 करोड़ का बजट जारी कर अच्छा कार्य किया। इससे युवाओं अपना उद्योग खड़ा कर अन्य युवाओं को भी नौकरी दे पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- निराश्रित महिलाओं को पेंशन से मिलेगा लाभ
गगन विहार की सुनीता गर्ग का कहना है कि बजट का हर प्रकार से स्वागत करती है। सरकार निराश्रित महिलाओं को पेंशन दे रही है। कन्या सुमंगला योजना के लिए भी 700 करोड़ का बजट जारी किया है, जिससे बेटियां पढ़ाई कर आगे बढ़ेगी वहीं उनके परिजनों पर कोई आर्थिक भार नहीं पड़ेगा। महिला रुपल गर्ग ने बताया कि छात्राओं को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें लैपटॉप व मोबाइल फोन देकर उन्हेंं शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ा रही है। इससे छात्राएं बिना किसी समस्या के उच्च स्तर तक की पढ़ाई कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed