फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The budget came 10 months ago, but the drain was not constructed in Banjara Basti

Shamli News: 10 माह पहले आया बजट, नही हुआ बंजारा बस्ती में नाले का निर्माण

Sat, 09 Sep 2023 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 09 Sep 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
The budget came 10 months ago, but the drain was not constructed in Banjara Basti
कैराना। सीमा विस्तार के बाद नगर पालिका क्षेत्र में शामिल आर्यपुरी देहात की बंजारा बस्ती साफ सफाई, पेयजल, सड़क आदि मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। बस्ती की मुख्य सडक कच्ची होने के साथ ही सड़क पर हर समय कीचड़ व गंदा पानी भरा रहता है। करीब 10 माह पहले सड़क किनारे के नाले निर्माण के लिए शासन से बजट भी आ गया था , लेकिन आज तक कार्य शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन


बंजारा बस्ती में घरों के पानी की निकासी सबसे बड़ी समस्या है। कच्ची सड़क के निर्माण से पहले पानी निकासी के लिए करीब 300 मीटर लंबा नाला बनना है। नवंबर 2022 में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत 300 मीटर लंबे व एक मीटर से कम चौड़े नाले के निर्माण के लिए 36 लाख रुपये आए थे। 18 दिसम्बर 2022 को नाला निर्माण कार्य की स्वीकृति मिलने के बाद सात बार टेंडर निकाला गया लेकिन किसी भी ठेकेदार ने टेंडर नहीं लिया। आठवीं बार जुलाई 2023 में रायल इंफ्रा कारपोरेशन मुजफ्फरनगर के नाम से टेंडर पास हुआ तथा 19 जुलाई को कार्य के आदेश दिए गए। लेकिन आज तक भी कार्य शुरू नही हुआ। अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह के अनुसार वे कार्यदायी फर्म को कई बार पत्र लिख चुके हैं। संवाद
विज्ञापन


कार्य शुरू नही होने का कारण

कैराना। बंजारा बस्ती के एक साइड शामली रोड, दूसरी साइड बाईपास, तीसरी साइड आर्यपुरी तथा चौथी साइड देवी मंदिर तालाब परिसर है। ये चारों स्थान ऊंचाई पर है। जबकि बंजारा बस्ती की भूमि को लेवल नीचे है। अगर नाला निर्माण भी होता है तो नाले से पानी की निकासी संभव नहीं। न तो बंजारा बस्ती को ऊंचा उठा सकते और न ही किसी एक साइड को नीचा कर सकते है। निर्माण लिपिक इरशाद ने बताया कि कई बार जेई ने मौके पर जाकर सर्वे किया लेकिन नाला निर्माण के बाद पानी बाहर निकालने का कोई समाधान नही दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस्ती के लोगो की समस्या उनकी जुबानी-

मोहम्मद मुंशी ने बताया कि नगर पालिका सीमा विस्तार के बाद आस जगी थी कि बस्ती की सडक, पेयजल, साफ सफाई व बिजली की समस्या का समाधान होगा। लेकिन यहां कुछ नही हुआ।

मोहम्मद नवाब ने बताया कि सड़क पर कीचड के कारण बच्चों और बूढ़ों का चलना भी दुश्वार है। ऊपर से गंदगी के कारण यहां मच्छर बहुत है। प्रशासन को पहले पानी की निकासी का समाधान कराना चाहिए।


अफसर ने बताया कि सडक पर पैदल चलना भी मुश्किल होता है। बस्ती में पेयजल की सुविधा भी नहीं है। कुछ घरों के सबमर्सिबल से पानी भरना पड़ता है।

मेहरबान ने बताया कि हम तो गांव में ही अच्छे थे। एक साल हो गया है पालिका में शामिल हुए हुए, लेकिन यहां पालिका जैसी एक भी सुविधा अभी तक नही मिली।

ठेकेदार को नाला निर्माण करने के लिए कई पत्र लिखा गया है। पानी की निकासी की समस्या का हल होने के बाद यहां सड़क बनवाई जाएगी। सड़क का प्रस्ताव भी लखनऊ भेजा जा चुका है। -इंद्रपाल सिंह अधिशासी अधिकारी कैराना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed