फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The briefcase-vest holder robbed the coil from the woman sleeping in the house

कच्छा-बनियानधारी ने घर में सोई महिला से कुंडल लूटे

Sun, 03 Jul 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
The briefcase-vest holder robbed the coil from the woman sleeping in the house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाबरी। क्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा में शुक्रवार देर रात्रि घर के बरामदे में सो रहे महिला के कानों से कच्चा-बनियानधारी बदमाश ने कुंडल लूट लिए और फरार हो गया।
गांव निवासी आसिफ और उसकी पत्नी आसमा अपने घर के बरामदे में दो चारपाइयों पर मच्छरदानी लगा कर सो रहे थे। रात करीब एक बजे बदमाश दीवार फांदकर घर के अंदर घुस गया। आसमा की चारपाई पर लगी मच्छर दानी को ब्लेड से काट कर उसके गले में पहनी हुई सोने लॉकेट काट लिया। दोनों कानों से कुंडलों को झपट्टा मारकर तोड़ लिया। इसी बीच आसमा की आंख खुल गई। कच्छा-बनियान में बदमाश को देखकर उसने शोर मचा दिया। महिला के दोनों कानों से खून बह रहा था। पीड़ित परिवार ने बाबरी थाने पहुंचकर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।थानाध्यक्ष बाबरी ने बताया कि पीड़ित पति की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीओ ने ली जानकारी
प्रशिक्षु सीओ अमर दीप मौर्य ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। बाबरी थाना प्रभारी को जल्द खुलासा करने के आदेश दिए। वहीं एसओजी व सर्विलांस टीम ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed