फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The box of luck of 14 candidates will open today

Shamli News: आज खुलेगा 14 प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा

Tue, 04 Jun 2024 02:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 04 Jun 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
The box of luck of 14 candidates will open today
शामली। लोकसभा चुनाव के नतीजे की घड़ी आ पहुंची है। कैराना लोकसभा सीट पर ईवीएम में बंद 14 प्रत्यााशियों की किस्मत का फैसला आज हो जाएगा। शहर के नवीन मंडी परिसर में होने वाली मतगणना के लिए पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी और सपा प्रत्याशी इकरा हसन में सीधी टक्कर की संभावना है। हालांकि, बसपा प्रत्याशी को मिलने वाले वोट भी नतीजों में अहम भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन

शहर के माजरा रोड पर नवीन मंडल स्थल पर मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी। जिसकी तैयारी में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पिछले काफी समय से जुटे हुए हैं। यहां कैराना लोकसभा सीट पर कैराना, शामली और थानाभवन और नकुड़ व गंगोह की मतगणना सहारनपुर जिले में होगी।
विज्ञापन

डीएम रविंद्र सिंह ने बताया कि स्ट्रांग रूम से मतगणना टेबल पर ईवीएम को जवानों के पहरे में लाया जाएगा। मतगणना शुरू होने के बाद पहला राउंड पूरा होने में एक से डेढ़ घंटे का समय लग सकता है। इसके बाद प्रति राउंड 15 से 20 मिनट में होने की उम्मीद हैं, लेकिन इस बार मतगणना के दौरान कुछ व्यवस्थाओं में बदलाव की वजह से अधिकृत परिणाम घोषित होने में देरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बोले प्रत्याशी
सरकार के कार्यों से हर कोई खुश है। इस बार कोर वोटरों के अलावा हर वर्ग के लोगों ने भाजपा को वोट दिया है। इसलिए भाजपा 50 हजार से अधिक मतों से जीत दर्ज करेगी। - प्रदीप चौधरी, प्रत्याशी, भाजपा
भाजपा से इस बार ठाकुरों के अलावा मुस्लिम, सैनी और अन्य बिरादरी के वोट नाराज थे। जिसके कारण हर वर्ग ने सपा को वोट दिया। सपा इस बार डेढ़ लाख से अधिक मतों से जीत दर्ज करेगी। - इकरा हसन, प्रत्याशी सपा.
भाजपा, सपा का कार्यकाल जनता देख चुकी है। बसपा हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। इसलिए इस बार बसपा को हर किसी ने मत दिया है। यही कारण है कि बसपा इस बार भारी मतों से जीत दर्ज करेगी। - श्रीपाल राणा, प्रत्याशी बसपा
ये प्रत्याशी है चुनाव मैदान में....

प्रत्याशी
दल


इकरा हसन
सपा

प्रदीप चौधरी
भाजपा


श्रीपाल राणा
बसपा


ओमबीर आजाद
अधिकार सेना


जाहिद
सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी


नंद किशोर
आपकी अपनी पार्टी पीपल्स


प्रीति कश्यप
राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी


विक्रम सैनी
अखंड भारत स्वतंत्र पार्टी


मो. कादिर
निर्दलीय


मनोज राणा
निर्दलीय


योगेश
निर्दलीय


विकास कुमार
निर्दलीय
विक्रम सिंह
निर्दलीय


शोकिन्द्र कुमार
निर्दलीय

कैराना सीट का अब तक का चुनावी इतिहास
वर्ष 1962 में निर्दलीय यशपाल सिंह कैराना लोकसभा सीट से सांसद बने। इसके बाद वर्ष 1967 में सोशलिस्ट पार्टी से गय्यूर अली खान, वर्ष 1971 में कांग्रेस से शफक्कत जंग, वर्ष 1977 से बीएलडी से चंदन सिंह, वर्ष 1980 में जनता पार्टी एस से गायत्री देवी, वर्ष 1984 से कांग्रेस से चौधरी अख्तर हसन, वर्ष 1989 में जनता दल से हरपाल पंवार, वर्ष 1991 में जनता दल से हरपाल पंवार, वर्ष 1996 में सपा से मनव्वर हसन, वर्ष 1998 में भाजपा से वीरेंद्र वर्मा, वर्ष 199 में रालोद से अमीर आलम, वर्ष 2004 में रालोद, सपा से अनुराधा चौधेरी, वर्ष 2009 में बसपा से तबस्सुम हसन, वर्ष 2014 में भाजपा से हुकुम सिंह, वर्ष 2018 में तबस्सुम हसन, वर्ष 2019 में भाजपा से प्रदीप चौधरी।


कैराना लोकसभा चुनाव परिणाम 2019

पार्टी विजेता प्रत्याशी मिली वोट

बीजेपी प्रदीप चौधरी 566961

सपा तबस्सुम हसन 474801

कांग्रेस हरेंद्र मलिक 69355


2018 कैराना उपचुनाव



सपा गठबंधन तबस्सुम हसन 4,81,183

भाजपा मृगांका सिंह 4,36,564


2014 का परिणाम



भाजपा हुकुम सिंह 565909



सपा नाहिद हसन 329081



बसपा कंवर हसन 160 414



2004
रालोद गठबंधन अनुराधा चौधरी 5,23,223
भाजपा अमरकांत राणा 75,851
बसपा शाहनवाज राणा 1,81,509



2009

बसपा तबस्सुम हसन 2,83,259

रालोद हुकुम सिंह 2,60,797 वोट
सपा शहजान मसूद 1,24,802




10.75 लाख ने किया था मतदान, 62. 46 प्रतिशत हुआ मतदान


कैराना लोकसभा सीट पर इस बार कुल 62.46 प्रतिशत मतदान हुआ। 17 लाख 22 हजार 432 मतदाताओं में से 10 लाख 75 हजार 839 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed