{"_id":"686046c660075658a205d79a","slug":"the-body-of-the-nephew-of-former-bjp-district-minister-was-found-hanging-shamli-news-c-26-1-smrt1048-144685-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बादल छाए, तीन डिग्री गिरा तापमान, गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बादल छाए, तीन डिग्री गिरा तापमान, गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन
शामली। जिले के मौसम में फिर से बदलाव आया है। दो दिन से तेज धूप निकलने से उमस व गर्मी से जूझ रहे लोगों को शनिवार सुबह से राहत मिली है। आसमान में बादल छाये रहने और हवा चलने से अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई है।
जिले में मंगलवार और बुधवार को दोनों दिन तेज बारिश हुई। बारिश होने से तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन बृहस्पतिवार और शुक्रवार को तेज धूप निकली थी। धूप के साथ उमस बनने से लोग गर्मी में परेशान रहे। शनिवार को फिर से मौसम में बदलाव आया। सुबह आसमान में बादल छाये रहे, जिस कारण धूप नहीं निकली। बादलों को देखकर बारिश होने की उम्मीद थी, लेकिन बारिश नहीं हो सकी।
दोपहर में भी बादलों के कारण धूप हल्की रही। साथ ही दस किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चलती रही, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। पिछले 24 घंटे में तापमान की स्थिति देखे तो अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस कम होकर 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम होकर 27 डिग्री सेल्सियस रहा। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पश्चिमी उप्र के अधिकतर जिलों में मौसम मिश्रित रहने के आसार है।