फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The body of the father of an energy corporation employee missing for five days was found

Shamli News: पांच दिन से लापता ऊर्जा निगम के कर्मचारी के पिता का शव मिला

Wed, 25 Jun 2025 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
The body of the father of an energy corporation employee missing for five days was found
शामली। शहर के मोहल्ला राम सागर से पिछले पांच दिन से लापता राजेंद्र (65) का शव मुंडेट स्थित इंटर कॉलेज के पीछे पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

दरअसल, शहर के मोहल्ला राम सागर निवासी ऊर्जा निगम के कर्मचारी राज किरण के पिता राजेंद्र कुमार 20 जून को घर से किसी कार्य से बाहर गए थे। मगर देर रात तक भी नहीं लौटे थे। परिजनों का उनसे फोन पर भी संपर्क नहीं हो पा रहा था। परिजनों ने आदर्श मंडी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मुंडेट गांव स्थित इंटर कॉलेज के पास बुजुर्ग का शव गली सड़ी अवस्था में मिला। शव की पहचान राजेंद्र के रूप में की गई। मृतक के पुत्र रविकांत ने पिता की हत्या की आशंका जताई है। कहा कि उसके पिता बीमार भी नहीं थे। पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed