{"_id":"68f7da91103267ad590866b8","slug":"the-body-of-a-truck-driver-was-found-in-saharanpurs-mohand-area-shamli-news-c-26-1-sal1002-151978-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ट्रक डाइवर का शव सहारनपुर के मोहंड क्षेत्र में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ट्रक डाइवर का शव सहारनपुर के मोहंड क्षेत्र में मिला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झिंझाना। चौसाना क्षेत्र में 18 अक्तूबर को मुजफ्फरनगर के छपार के रहने वाले 22 वर्षीय सुहेब की कार जली अवस्था में मिली थी। परिजनों ने अपहरण कर सुहेब के साथ अनहोनी की आशंका जताई थी। रविवार देर रात सुहेब का शव सहारनपुर के मोहंड चौकी क्षेत्र में मिला है। सहारनपुर के साथ-साथ झिंझाना पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।
बीते 7 अक्तूबर को सुहेब कार बुकिंग पर ले जाने की बात कहकर निकला था। वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने 10 अक्तूबर को छपार थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद 18 अक्तूबर को सुहेब की कार जली अवस्था में चौसाना क्षेत्र से बरामद हुई। पुलिस के अनुसार अब सुहेब का शव मोहंड चौकी क्षेत्र में गली सड़ी अवस्था में मिला। हत्या कर शव को डालने की आशंका है। माना जा रहा है कि सहारनपुर में हत्या करने के बाद आरोपियों ने उसकी कार को चौसाना क्षेत्र में जला दिया था ताकि किसी को उन पर शक नहीं हो। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार सुहेब की शादी तमन्ना से हुई थी।