फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The body of a farmer who had gone to his fields was found in the forest of Hasanpur.

Shamli News: खेत पर गए किसान का शव हसनपुर के जंगल में मिला

Mon, 27 Jul 2026 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 27 Jul 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
The body of a farmer who had gone to his fields was found in the forest of Hasanpur.
गांव हसनपुर लुहारी में युवक का शव मिलने मौके पर मौजूद लोग । संवाद
हसनपुर लुहारी (शामली)। गांव हसनपुर लुहारी के जंगल में रविवार सुबह किसान विकास शर्मा उर्फ विक्की (35) का शव मिला है। वह घर से शनिवार शाम को फसलों की देखभाल के लिए खेत पर गए थे। परिजनों ने खेत में आवारा पशु के हमले से मौत होने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों ने अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

जिला मुजफ्फरनगर के चरथावल थानाक्षेत्र के गांव बलवा खेड़ी निवासी सेठी फौजी के खेत शामली जिले के थानाभवन थानाक्षेत्र के गांव हसनपुर के रकबे में हैं। रविवार सुबह उनके खेत में ग्रामीणों ने युवक का शव पड़ा देखा। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। शव की पहचान गांव गांव बलवा खेड़ी निवासी विकास शर्मा उर्फ विक्की के रूप में परिजनों ने की।
विज्ञापन

मृतक के चाचा मुकेश ने बताया कि सेठी फौजी के खेतों पर विकास मजदूरी करता थे। शनिवार शाम खेतों से आवारा पशुओं को भगाने की बात कहकर खेत पर गया था। लेकिन देर रात तक वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश भी की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका था। विकास की छाती पर चोट लगी होने से मुकेश व अन्य परिजनों ने किसी आवारा पशु या संरक्षित पशु के हमले में विकास की मौत होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं दी गई है।

तीन माह पूर्व छोटे भाई की सड़क हादसे में हुई थी मौत
विकास के छोटे भाई काला की करीब तीन माह पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। विकास की मौत होने पर परिवार में पिता रमेश, पत्नी संगीता, 13 वर्षीय पुत्री राशि, 12 वर्षीय पुत्र सन्नी और 10 वर्षीय पुत्र शिवा रह गए हैं। विकास ही परिवार में कमाने वाला था। अब परिवार के सामने रोजी रोटी का संकट बन गया है।

गांव हसनपुर लुहारी में युवक का शव मिलने मौके पर मौजूद लोग । संवाद

गांव हसनपुर लुहारी में युवक का शव मिलने मौके पर मौजूद लोग । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed