{"_id":"684881a40432c1a04403dc5c","slug":"the-body-of-a-computer-operator-of-khadi-gram-udyog-was-found-hanging-shamli-news-c-27-1-smrt1004-151974-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: फांसी पर लटका मिला खादी ग्राम उद्योग के कंप्यूटर ऑपरेटर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: फांसी पर लटका मिला खादी ग्राम उद्योग के कंप्यूटर ऑपरेटर का शव
विज्ञापन
रेहड़। बादिगढ़ खादी ग्रामोद्योग में काम करने वाले कंप्यूटर ऑपरेटर का शव भवन में लटका मिला।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया वही परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की हैं।
अफजलगढ़ थाना के गांव सीरवासुचंद निवासी नोमान अहमद 21 वर्ष गांव राजनगर स्थित खादी ग्रामोद्योग में पिछले तीन साल से कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में काम कर रहा था। हमेशा की तरह मंगलवार की सुबह नोमान अहमद खादी ग्रामोद्योग संस्था के स्वामी अरविंद सिंह निवासी सीरवासुचंद के साथ राजनगर आया था। अरविंद सिंह के पुत्र कुणाल सिंह के मुताबिक जब वह मंगलवार की शाम को ऊपर दोमंजिला पर गया तो उसने जीने पर रस्सी से नोमान को लटका देखा। तुरन्त ही घटना की सूचना पुलिस को दी। उधर सीओ राजेश सोलंकी ने बताया कि कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया हैं। मौके पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद उसी आधार पर आगे कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।