फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The body found three days ago was of Tarun of Panipat

तीन दिन पहले मिला शव पानीपत के तरुण का था

Fri, 15 May 2020 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
The body found three days ago was of Tarun of Panipat
तीन दिन पहले मिला शव पानीपत के तरुण का था
विज्ञापन

कैराना (शामली)। तीन दिन पहले बुच्चाखेड़ी गांव के निकट सड़क किनारे खेत में मिले युवक की शनाख्त पानीपत निवासी ईंट भट्ठा श्रमिक तरुण के रूप में परिजनों ने की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाने से हुई है। पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

मंगलवार सुबह कैराना कोतवाली के गांव बुच्चाखेड़ी के निकट अरविंद के खेत में 18 वर्षीय युवक का शव मिला था। युवक के चेहरे पर चोट के निशान थे, जिससे उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही थी। पुलिस ने शव की शनाख्त नहीं होने पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शुक्रवार को कोतवाली पहुंचे परिजनों ने फोटो देखा और उसके बाद शामली में मोर्चरी पहुंचकर उसकी पहचान तरुण उर्फ तन्नू निवासी नूरवाला जसबीर कॉलोनी पानीपत हरियाणा के रूप में की। तरुण के पिता ओम प्रकाश ने बताया कि तरुण हरियाणा के एक गांव में ईंट भट्ठे पर कार्य करता था। चार दिन पहले उसका एक दोस्त उसे बाइक पर बैठाकर ले गया था। तभी से वह लापता था। कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में तरुण की मौत का कारण गला घोंटना आया है। मृतक के पिता ने उसके साथी के खिलाफ तहरीर दी है। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। युवक के शव को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed