फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The bodies of both the brothers were found, there was a shouting in the family

दोनों भाइयों के मिले शव, परिजनों में मची चीख-पुकार

Tue, 26 Apr 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
The bodies of both the brothers were found, there was a shouting in the family
शामली : चौसाना क्षेत्र के गांव भडी में दोनों भाइयों के शव घर पहुंचने बाद लगी भीड़। - फोटो : SHAMLI
चौसाना (शामली)। यमुना नदी पार करते समय डूबे दो सगे भाइयों के शव सोमवार सुबह मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों के लिखित अनुरोध पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बिना ही शव उन्हें सौंप दिए।
विज्ञापन

चौसाना क्षेत्र के गांव भड़ी कोरियान के तीन बालक रविवार दोपहर यमुना नदी को पार कर हरियाणा की सीमा में गेहूं की बाल एकत्र करने के लिए गए थे। वापस लौटते समय शाहवेज (14) और शोएब (12) पुत्र सलीम गहरे पानी में डूब गए। साथ में चल रहे एक अन्य साथी मूसा ने गांव में जाकर इसकी जानकारी दी, तो ग्रामीण एकत्र हो गए। शाम तक दोनों भाइयों को काफी तलाश किया गया, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया। सोमवार सुबह फिर ग्रामीणों ने किशोरों की तलाश शुरू की। दोनों के शव कुछ दूरी पर नदी के किनारे पर मिले। शव मिलते ही परिजन फफक कर रोने लगे।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एसडीएम विशु राजा भी पीड़ित परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे और सरकार की ओर से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। बाद में गमगीन माहौल में दोनों भाईयों के शव सुपुर्द-ए-खाक किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध रेत खनन के कारण बने कुंड बन रहे मौत का कारण
चौसाना क्षेत्र के गांव भड़ी में यमुना नदी में प्रशासन की ओर से आवंटित पट्टों पर खनन होता है। खनन की अनुमति तसले और फावड़े से दी जाती है, मगर खनन माफिया अपनी मनमानी कर खनन अनाधिकृत तरीके जेसीबी से करते हैं, जिससे यमुना नदी में बड़े-बड़े कुंड बन जाते हैं। जिसमें फंस कर काफी लोगों की जान जा चुकी है। प्रशासनिक अधिकारियों से भी इसकी कई बार शिकायत की जा चुकी है, मगर किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हो पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed