फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The board outside the temple was uprooted by a tractor and thrown into the canal, causing uproar

Shamli News: मंदिर के बाहर लगे बोर्ड को ट्रैक्टर से उखाड़कर नहर में फेंका, हंगामा

Mon, 24 Feb 2025 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 24 Feb 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
The board outside the temple was uprooted by a tractor and thrown into the canal, causing uproar
गढ़ी पुख़्ता थाने में थाना प्रभारी से वार्ता करते दलित समाज के लोग l संवाद
शामली, गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के गांव मानकपुर में देर रात में मंदिर के बाहर संत रविदास और भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की फोटो लगे बोर्ड को ट्रैक्टर से खींचकर उखाड़ दिया और उसे पूर्वी यमुना नहर में फेंक दिया। सुबह पता चलने पर अनुसूचित समाज के लोगों ने मौके पर हंगामा प्रदर्शन किया। लोगों ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रद्रोह के तहत कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पुलिस ने भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार की तहरीर पर अज्ञात तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव मानकपुर में शनिवार देर रात करीब एक बजे मंदिर के बाहर लगे बोर्ड को अज्ञात लोगों ने ट्रैक्टर से रस्सी बांधकर उखाड़ दिया। इसके बाद बोर्ड को करीब एक किलोमीटर दूर भनेड़ा उद्दा पूर्वी यमुना नहर में फेंक दिया। रविवार सुबह इसकी जानकारी मिलते ही अनुसूचित समाज के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और हंगामा करते हुए रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार और गढ़ीपुख्ता से हिंदू महासभा संगठन के मंडल अध्यक्ष योगी बाबा कमलनाथ भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान लोगों ने नारेबाजी करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर और कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बोर्ड को लाकर फिर से उसी स्थान पर लगा दिया गया। प्रभात कुमार की तरफ से दी गई तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस दौरान जिला संगठन मंत्री भीम आर्मी विरेंद्र कुमार, रवि मंचल, आकाश करणवाल, राहुल कुमार, मोनू बर्मन, खिलारी, जिलाध्यक्ष अक्षय बोकाडिया, शुभम सिंह, जयंत, अनुज कुमार, जयकुमार, अंकित रमन, अंकुर, प्रवीण कुमार, गोल्डी नोजल, पवन नोजल, बलराम बधेव, आकाश आभा, अंकुर गौतम आदि मौजूद रहे।
- सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
मानकपुर में बोर्ड को उखाड़ने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी कैमरे में दो युवक बोर्ड को रस्सी से ट्रैक्टर के पीछे बांधते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद ट्रैक्टर से चालक बोर्ड को खींचकर ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।
- आरोपियों पर कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी
मानकपुर में मौके पर पहुंचे योगी बाबा कमलनाथ ने कहा कि क्षेत्र में यह तीसरी ऐसी घटना है, जो समाज में विद्वेष फैलाने की साजिश का हिस्सा लगती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों की जल्द पहचान नहीं हुई, तो आंदोलन छेड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि इस बार अज्ञात युवकों की पहचान करके कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष प्रभात भारती ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
- बोर्ड हटाने की धमकी वाले पोस्ट वायरल, साजिश की आशंका
सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट वायरल हो रहे हैं, जिनमें एक बोर्ड को उखाड़ फेंकने की धमकी पहले ही दी गई थी। वायरल पोस्ट में लिखा गया है कि बोर्ड तो हटेगा ही और साथ ही कुछ अभद्र शब्दों और प्रतीकों का भी इस्तेमाल किया गया है। पोस्टर में नीले कबूतरों का जिक्र भी किया गया है, जिससे यह संकेत मिलता है कि यह एक सोची-समझी साजिश हो सकती है। विदित हो कि शनिवार को गांव गुराना में बने प्रतीक्षालय में लगी डॉ. भीमराव आंबेडकर की फोटो लगे फ्लैक्स को फाड़ दिया गया था।
- कुछ दिन पहले ही लगाया गया था बोर्ड
गांव मानकपुर में ऊन-थानाभवन रोड पर स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर के बाहर कुछ दिन पहले ही बोर्ड लगाया गया है। इस बोर्ड पर संत रविदास और डॉ. भीमराव आंबेड़कर की फोटो के साथ ही कुछ शब्द लिखे गए हैं। कई दिन पहले राजपूत समाज के लोगों ने एसपी से मिलकर बोर्ड पर लिखे गए शब्दों को आपत्तिजनक बताते हुए हटवाने की मांग की थी। उनका कहना था कि बोर्ड पर लिखे गए शब्द उनके समाज के प्रतिष्ठा के खिलाफ है और गांव में सभी समाज के लोग रहते हैं।

- कोट
गढ़ीपुख्ता क्षेत्र में माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले शरारती तत्वों पर निगाह रखी जा रही है। ऐसे तत्वों की पहचान कराकर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। - रामसेवक गौतम, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed