फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The BJP government of the center and the state is farmer friendly

केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार किसान हितैषी

Mon, 11 Apr 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
The BJP government of the center and the state is farmer friendly
शामली भाजपा कार्यालय पर आयोजित भाजपा किसान मोर्चा के सम्मलेन में बोलते सांसद प्रदीप चौधरी। - फोटो : SHAMLI
शामली। भाजपा किसान मोर्चा की ओर से आयोजित किसान सम्मेलन में मुख्य अतिथि सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकार किसान हितों के लिए कार्य कर रही है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर गढ़ीपुख्ता रोड भाजपा जिला कार्यालय में किसान मोर्चा की ओर से किसान सम्मेलन आयोजित किया गया। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष चौधरी सत्यपाल सिंह भूरा की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि पार्टी का स्थापना दिवस आज से 20 अप्रैल तक धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार की उपलब्धियों का गुणगान करते हुए कहा कि गरीबो को मुफ्त राशन, कानून व्यवस्था, उज्ज्वला गैैस कनेक्शन और सौभाग्य योजना में मुफ्त बिजली कनेक्शन , जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद की धारा 370 हटाने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को एक निशान, एक प्रधान , एक संविधान लागू किया है। अयोध्या में श्री राम के मंदिर का निर्माण प्रारंभ किया है। किसान के उत्थान के लिए लाए गए तीन कृषि कानून सही होते हुए भी किसानों की मांग पर वापस लिए।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश के मंत्री पदम सिंह ढायकी ने भाजपा किसान मोर्चा को मजबूत करने पर जोर दिया। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार किसान हितैषी है। किसानों के हितों के लिए कार्य कर रही है। इस मौके पर संजय ठाकुर, बाबा घासी राम, बाबा राजवीर सिंह, सत्यपाल सिंह ,राज कुमार ,ऋषि पाल सैनी, चंद्रपाल सिंह, यशपाल सिंह, संजीव मलिक, रिटायर्ड एडीओ चंद्रपाल सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed