फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The bike was beaten with a stick, the young man was robbed

Shamli News: बाइक में डंडा मारकर गिराया, युवक से की लूटपाट

Wed, 31 May 2023 06:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 31 May 2023 06:54 PM IST
विज्ञापन
The bike was beaten with a stick, the young man was robbed
- सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को किया तलाश, नहीं मिली सफलता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊन (शामली)। क्षेत्र में गागौर मार्ग पर मंगलवार रात बदमाशों ने गागौर निवासी युवक से बाइक, मोबाइल फोन व नकदी लूट ली। लूटपाट के लिए बदमाशों ने बाइक में डंडा मारकर युवक को नीचे गिराया। जिसमें वह घायल हो गया। पीड़ित की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को तलाश किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
मंगलवार रात करीब नौ बजे गागौर निवासी अमित अपनी बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में थली गांव के पास दो नकाबपोश बदमाशों ने बाइक पर डंडे से प्रहार किया। जिससे अमित बाइक समेत गिरकर घायल हो गया। जब तक वह कुछ समझ पाता बदमाशों ने उस पर तमंचे तान दिए। उसे आतंकित करते हुए बाइक, मोबाइल फोन और 800 रुपये लूट लिए।
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश ऊन की तरफ फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। लूट की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। काफी भागदौड़ करने के बावजूद पुलिस को बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। इस संबंध में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बदमाशों की तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed