{"_id":"614f5c868ebc3e0144518278","slug":"the-beneficiaries-got-the-benefit-of-schemes-in-poor-welfare-fairs-shamli-news-mrt557882668","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीब कल्याण मेलों में पात्रों को मिला योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीब कल्याण मेलों में पात्रों को मिला योजनाओं का लाभ
विज्ञापन
कांधला ब्लाक कार्यालय पर आयोजित किसान व गरीब कल्याण मेले में राशन सामग्री देते विधायक तेजेन्द्?
- फोटो : SHAMLI
शामली। पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर शनिवार को जिले सभी ब्लॉक परिसरों में किसान कल्याण मेलों का आयोजन किया गया। थानाभवन में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा मुख्य अतिथि के रूप में मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने गर्भवती महिला की गोदभराई कराई तथा शिशु को अन्नप्राशन कराया। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र/डेमो चेक/जन आरोग्य मेला/आयुष्मान कार्ड का वितरित किए। मेले में विभिन्न विभागों ने प्रदर्शनी भी लगाई।
कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव-गांव तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंचनी चाहिए। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर काम कर रही है। ऊन ब्लॉक परिसर में डीएम जसजीत कौर ने गरीब कल्याण मेले का शुभारंभ करते हुए सभी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ पात्रों को देने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। शामली और कांधला में ब्लॉक में विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने गरीब कल्याण मेला का शुभारंभ किया। कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता। भाजपा सरकार में लाभार्थियों को लाभ देने के साथ-साथ सम्मान भी दिया जाता है।
शामली में ब्लॉक प्रमुख मुन्नी देवी, कांधला में विनोद मलिक, ऊन में रामपाल सिंह ने अध्यक्षता की। पात्रों को विभिन्न योजनओं का लाभ डेमो चेक, स्वीकृति पत्र व प्रमाण पत्र के माध्यम से दिया गया। दूसरी ओर, कैराना ब्लॉक कार्यालय पर मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने किया। ब्लॉक प्रमुख हर्षल चौधरी ने अध्यक्षता की। गरीबों को फ्री राशन किट बांटी गई। पीएम आवास योजना के तहत दो लाभार्थियों को उनके मकानों की चाबी सौंपी गई व स्ट्रीट वेंडर योजना के तीन, कन्या सुमंगला योजना के तहत तीन, पीएम आवास योजना के तहत पांच, वृद्धा, विधवा, निराश्रित महिला पेंशन प्रमाणपत्र वितरित किए।
विज्ञापन
मेले में गन्ना विकास विभाग, स्वयं सहायता समूह, बाल विकास विभाग व जिला सहकारी बैंक की ओर से प्रदर्शनी आयोजित की। जिसमें विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। मेले के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से किसानों व गरीबों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि राजकुमार चौहान, बीडीओ जितेंद्र कुमार मिश्र, एडीओ पंचायत वसीम, भाजपा नेता दामोदर सैनी, डूडा विभाग से सचिन चौहान व रविंद्र बाबू आदि मौजूद रहे।

गढीपुख्ता :- ऊन ब्लॉक में आयोजित गरीब कल्याण मेले में लगे स्टालो का निरीक्षण करती डीएम जसजीत कौर- फोटो : SHAMLI

कैराना ब्लाक कार्यालय पर आयोजित किसान व गरीब कल्याण मेले में महिलाओ का फल देते भाजपा जिला अध्यक- फोटो : SHAMLI

कैराना ब्लाक कार्यालय पर आयोजित किसान व गरीब कल्याण मेले में भाग लेती आंगनवाडी महिलाएं- फोटो : SHAMLI

शामली ब्लाक कार्यालय में गरीब कल्याणकारी योजाना के अंतरगत गरीब कल्याण मेला में भाग लेते लोग- फोटो : SHAMLI

शामली ब्लाक कार्यालय में गरीब कल्याणकारी योजाना के अंतरगत गरीब कल्याण मेला में गर्भवती महिला क- फोटो : SHAMLI

शामली ब्लाक कार्यालय में गरीब कल्याणकारी योजाना के अंतरगत गरीब कल्याण मेला में भाग लेती आंगनव?- फोटो : SHAMLI