फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   'The basis of life, trees and plants are the decoration of mother earth'

‘जीवन का आधार, धरती मां का शृृंगार है पेड़-पौधे’

Wed, 06 Jul 2022 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
'The basis of life, trees and plants are the decoration of mother earth'
शामली में पूर्वी यमुना नहर निकट रामगढ़ गांव के पास वृक्षारोपण समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे? - फोटो : SHAMLI
‘जीवन का आधार, धरती मां का शृृंगार हैं पेड़-पौधे’
विज्ञापन

शामली। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिला वृक्षारोपण समिति की ओर से पौधरोपण जन आंदोलन-2022 का आगाज हो गया। पहले दिन 10,29,000 लक्ष्य के सापेक्ष जिले में 10,31,600 पौधे रोपित किए गए। इस अवसर पर प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने पौधों के महत्व को बताते हुए कहा कि पेड़-पौधे जीवन का आधार है और धरती मां का शृंगार का काम कर रहे हैं।
मंगलवार सुबह पूर्वी यमुना नहर के किनारे रामगढ़ गांव के शक्ति वन, पुलिस लाइन में कार्यक्रम स्थल पर हवन पूजन किया गया। प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने हरिशंकरी पौधा, नोडल अधिकारी नोएडा की सीईओ रितु माहेश्वरी ने नीम, भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने कदंब का पौध रोपित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री, नोडल अधिकारी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। श्री जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। हिंदू कन्या इंटर कॉलेज की बालिकाओं ने नृत्य के माध्यम से पर्यावरण का संदेश दिया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि पौधरोपण अभियान आज त्योहार के रूप में प्रदेश भर में मनाया जा रहा है। अभियान के तहत शामली जिले में 14 लाख से अधिक पौध रोपण में जन सहभागिता को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पौधरोपण करना बहुत जरूरी है। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से कहा कि बहनों में वह ताकत होती है जो ठान लेती हैं वह करती है। इसलिए वे भी ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करके दूसरों को भी प्रेरित करें।
विज्ञापन

भाजपा के एमएलसी वीरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, डीएम जसजीत कौर, एसएसपी अभिषेक, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, एडीएम संतोष कुमार सिंह, प्रभागीय वन अधिकारी डॉ. विनय कुमार सिंह, एएसपी ओपी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, जिला प्रभारी भाजपा अजय शर्मा सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी व एनसीसी, एनएसएस के बच्चे एवं समूह की महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अजय बाबू शर्मा ने किया।

शामली  में पूर्वी यमुना नहर  निकट रामगढ़ गांव के पास वृक्षारोपण समिति  द्वारा आयोजित पौधरोपण कार्

शामली में पूर्वी यमुना नहर निकट रामगढ़ गांव के पास वृक्षारोपण समिति द्वारा आयोजित पौधरोपण कार्- फोटो : SHAMLI

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed