फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The announcement of upgrading the district hospital and making medicines cheaper was appreciated.

Shamli News: जिला अस्पताल अपग्रेड और दवा सस्ती करने की घोषणा को सराहा

Mon, 02 Feb 2026 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 02 Feb 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
The announcement of upgrading the district hospital and making medicines cheaper was appreciated.
शामली। आम बजट में कैंसर रोगियों के लिए 17 दवाएं सस्ती करने और जिला अस्पतालों को अपग्रेड करने की घोषणा किए जाने की लोगों ने सराहना की है। सरकार की घोषणा से जिले में ट्रॉमा सेंटर जल्द शुरू होने की उम्मीद बनी है।
विज्ञापन

मोहल्ला काकानगर निवासी विवेक पंवार ने कहा कि वर्तमान दौर में इलाज महंगा हो गया है। आम बजट में सरकार ने हेल्थ केयर सेक्टर पर ध्यान दिया है। खासतौर से कैंसर रोगियों के लिए दवा सस्ती करने की घोषणा करने से मरीजों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

विशाल कुमार ने कहा कि सरकार का आम बजट में कैंसर के मरीजों के लिए दवा सस्ती करने की घोषणा करना सराहनीय है, लेकिन इसमें और ज्यादा ध्यान देना चाहिए, ताकि सभी मरीजों को सस्ती दवाएं उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

नया बाजार निवासी आशीष शर्मा ने बताया कि जिला अस्पतालों को अपग्रेड करने की घोषणा की है। जिला अस्पताल में सुविधाएं बढ़ेगी तो मरीजों को लाभ मिलेगा। अस्पतालों में रिक्त पदों पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की जानी चाहिए।

अजय कुमार ने कहा कि आम बजट में सरकार ने ट्रॉमा सेंटर की संख्या बढ़ाने की घोषणा की है। जनपद में अभी तक ट्रॉमा सेंटर नहीं है। सरकार की घोषणा के बाद जनपद में ट्रॉमा सेंटर जल्द शुरू होने की उम्मीद बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed