फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   thand me thitute he=ue school jaane ko majboor maasoom

ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल जाने को मजबूर मासूम    

Fri, 04 Jan 2019 11:19 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Fri, 04 Jan 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
thand me thitute he=ue school jaane ko majboor maasoom
file - फोटो : amarujala
कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रशासन ने परिषदीय स्कूलों का तो टाइम बदलकर 10 बजे कर दिया है, लेकिन प्राइवेट स्कूलों ने टाइम नहीं बदला है। जिस कारण छात्र-छात्राएं अभी भी ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल जाने को मजबूर हैं। अमर उजाला टीम शुक्रवार सुबह आठ से नौ बजे तक शहर में कई अलग-अलग जगह पहुंची और ठंड में बच्चों के सामने आ रही परेशानी को जानने की कोशिश की। सड़कों पर बसों के इंतजार में खड़े मासूम छात्र ठंड में कंपकंपा रहे थे। पेश है रिपोर्ट
विज्ञापन


एमएसके रोड  
कई स्कूली छात्र सड़क पर स्कूल बस के इंतजार में खडे़ थे। कुछ अभिभावक उन्हें बस में बैठाने लिए आए थे। दो तीन छात्र हाथ मसलते हुए पैदल ही स्कूल जा रहे थे। ठंड के कारण कंपकंपी छूट रही थी। एक छात्र तो ठंड की वजह से सड़क की बजाय एक जीने की ओट में खड़ा था। एक छात्र ठंड में पैदल स्कूल जा रहा थी। इसके अलावा नया बाजार में दो छात्राएं स्कूल वैन के इंतजार में खड़ी कंपकंपा रही थी। वैन के आते ही तेजी से उसके अंदर बैठी। उसमें बैठे कई छात्र भी कंपकंपा रहे थे। उधर, बड़ा बाजार में एक दुकान के तख्त पर तीन छात्र अपनी स्कूल वैन के इंतजार में खड़े थे। गर्म जर्सी को कोट पहने थे। सिर पर कैप लगाई थी, लेकिन ठंड के कारण हाथ बांधकर ठिठुर रहे थे। फोटो खींचते ही बोले अंकल बहुत ठंड है। हमारी छुट्टी कब पडे़गी।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन रोड 
रेलवे स्टेशन रोड पर एक छात्र साइकिल से स्कूल जा रहा था। जर्सी पहनी थी। पूरे सिर पर मफलर लपेटा हुआ था, लेकिन बर्फीली हवा से उसकी कंपकंपी छूट रही थी। पूछने पर बताया ठंड तो है पर क्या करें। स्कूल नहीं जाएंगे तो काम छूट जाएगा। उधर, बुढ़ाना रोड में कई स्कूली छात्र ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल जा रहे थे। कैप, मफलर के साथ कुछ ने तो हाथ में दस्ताने भी पहने हुए थे। ठंड की वजह से चेहरा और नाक लाल हो गए थे। ठिठुरते हुए स्कूल जा रहे थे। उधर, भिक्की मोड़ पर कई छात्र बस के इंतजार में खड़े थे। कुछ के अभिभावक भी साथ थे। बच्चे ठंड में कंपकपा रहे थे। अभिभावकों से पूछा गया तो बोले क्या करें । ठंड तो है मगर यदि स्कूल ना भेजें तो होम वर्क छूट जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों से बात करेंगे : एसोसिएशन
सीबीएसई स्कूल संगठन के इंडीपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन अध्यक्ष राजकुमार वर्मा ने बताया कि हमारे संगठन की बैठक में तय हुआ था कि सभी स्कूल ठंड की वजह से 10 से शुरू होंगे। स्कूलों ने समय बदला भी है। यदि किसी स्कूल ने समय नहीं बदला है तो वह बात करेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed