{"_id":"630126f2bf34f26dec474c46","slug":"testing-the-preparations-for-the-treatment-of-kovid-patients-with-mock-drill-shamli-news-mrt601811259","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉक ड्रिल से कोविड के मरीजों के उपचार की तैयारियों को परखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉक ड्रिल से कोविड के मरीजों के उपचार की तैयारियों को परखा
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मॉक ड्रिल करते चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : SHAMLI
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने उपचार की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला संयुक्त चिकित्सालय में शनिवार को मॉक ड्रिल कर कोविड के मरीजों के उपचार की तैयारी और व्यवस्थाओं को परखा गया। हापुड़ से आए नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण शर्मा ने मॉक ड्रिल के दौरान व्यवस्था का जायजा लिया।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के केस लगातार सामने आ रहे हैं। इसे देखते हुए सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को मरीजों के उपचार की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। जिला संयुक्त चिकित्सालय में हापुड़ से आए नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. प्रवीण शर्मा की मौजूदगी में मॉक ड्रिल कर कोविड के मरीजों के उपचार की तैयारियों का जायजा लिया गया। दोपहर में करीब 12 बजे मॉक ड्रिल शुरू हुई। अस्पताल के कर्मचारी आकाश ने सीएमओ कार्यालय के निकट से 108 एंबुलेंस को कॉल की। एंबुलेंस तत्काल मौके पर पहुंची और मरीज को लेकर कोविड एल टू अस्पताल पहुंची। यहां बनी हेल्प डेस्क पर डॉ. कीतिमान, नर्स मेंटर छाया आदि ने मरीज की जांच की।
इस दौरान ऑक्सीजन लेवल कम पाए जाने पर उसे तत्काल ऑक्सीजन देकर वार्ड में भर्ती किया गया। वार्ड में निश्चेतक डॉ. विजय, स्टाफ नर्स सीमा व प्रीति, फार्मेसिस्ट मनोज वर्मा व सुनील ने मरीज को वेंटीलेटर पर लेकर उपचार दिया। इसके बाद नोडल अधिकारी ने ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया तथा टेक्नीशियन मनीष कुमार से जानकारी ली। इस दौरान प्रभारी सीएमएस डॉ. अशोक कुमार व अन्य स्टाफ मौजूद रहा। नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण शर्मा ने मॉक ड्रिल के दौरान व्यवस्था सही मिलने पर संतोष जताया। उन्होंने बताया कि कोविड के मरीजों के उपचार के लिए मॉक ड्रिल कर उपचार की तैयारियों और व्यवस्थाओं को देखा गया। सभी व्यवस्थाएं ठीक पाई गईं।