फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Terror of dogs...attacked and injured 10 people

Shamli News: कुत्तों का आतंक...10 लोगों पर हमलाकर जख्मी किया

Wed, 06 Aug 2025 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Terror of dogs...attacked and injured 10 people
कांधला। थाना क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों और गांवों में कुत्तों ने 10 लोगों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों में महिलाएं, बुजुर्ग और स्कूली छात्र शामिल हैं। पीड़ितों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर एंटी रेबीज का टीका लगवाया।
विज्ञापन

कुत्तों के हमले में शिवम पुत्र विनोद (कांधला), हरिओम (जसाला), मोनू (नानुपुरी), अमित (नानुपुरी), अर्जुन (कांधला), सिमरन (गांव नाला), जैतून (कांधला), सागर (जसाला), खातून (कांधला) सहित कुल 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। । स्थानीय लोगों और परिजनों ने तत्काल सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के साथ ही एंटी रेबीज का टीकाकरण किया गया। इनमें कई स्कूली बच्चे भी शामिल हैं, जो विद्यालय जाते समय इन कुत्तों का शिकार बन गए। लोगों ने इनके परिजनों को घटना की जानकारी दी और अस्पताल लेकर पहुंचे।बाद में परिजन आ गए और सीएचसी में इनको टीका लगाया गया। कुत्तों के आतंक से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।लोगों ने नगर पंचायत व प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यह स्थिति कई दिनों से बनी है। कुत्ते आए दिन हमला कर रहे है और घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन

इनका कहना है कि शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। यदि जल्द ही आवारा कुत्तों की संख्या पर नियंत्रण नहीं किया गया तो यह समस्या और भयावह रूप ले सकती है। प्रशासन से मांग की गई है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जाए ताकि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। पिछले दिनों जलालाबाद विधायक अशरफ अली ने सहारनपुर में मुख्यमंत्री को इस समस्या को लेकर पत्र दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed