{"_id":"682b494e8226d89fd501d32a","slug":"terror-network-cia-sought-information-about-iqbal-kana-s-criminal-history-he-had-fled-from-kairana-to-pak-2025-05-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Terror Network: सीआईए ने मांगी इकबाल काना के आपराधिक इतिहास की जानकारी, कैराना से भागकर गया था पाकिस्तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Terror Network: सीआईए ने मांगी इकबाल काना के आपराधिक इतिहास की जानकारी, कैराना से भागकर गया था पाकिस्तान
Tue, 20 May 2025 12:26 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 20 May 2025 12:26 AM IST
सार
कैराना निवासी पाकिस्तान के जासूस नोमान इलाही को पानीपत से गिरफ्तार किया गया। वह कैराना निवासी ही पाकिस्तान में बैठे आईएसआई के हैंडलर इकबाल काना को गोपनीय सूचनाएं भेज रहा था।
विज्ञापन
कैराना में मामले की जांच करने पहुंची एनआईए की टीम।
- फोटो : संवाद
विस्तार
नोमान इलाही पाकिस्तान में बैठे कैराना निवासी आईएसआई के एजेंट इकबाल काना को सेना के मूवमेंट की जानकारी भेज रहा था। उसे पानीपत से गिरफ्तार किया और इस समय वह रिमांड पर है। इस मामले की जांच कर रही पानीपत की सीआईए फर्स्ट ने अब स्थानीय पुलिस से इकबाल काना के आपराधिक इतिहास की जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
मंगलवार को पानीपत के सेक्टर 29 थाने की पुलिस ने कैराना के मोहल्ला बेगमपुरा निवासी नोमान इलाही को गिरफ्तार किया था। नोमान पाकिस्तान के लिए जासूसी करता था। आपरेशन सिंदूर के दौरान सेना की मूवमेंट व्हाट्सअप चैट द्वारा पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में रह रहे कैराना के मूल निवासी आईएसआई एजेंट इकबाल काना को भेजता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
नोमान इलाही सात दिन के पुलिस कस्टडी रिमांड पर है। सीआईए तीन बार नोमान को लेकर कैराना आ चुकी है। मंगलवार शाम तक नोमान के कस्टडी रिमांड की अवधि पूरी हो जाएगी। सोमवार को सीआईए पानीपत ने स्थानीय पुलिस से पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट इकबाल काना के आपराधिक इतिहास की जानकारी मांगी है।
पुलिस ने बताया कि इकबाल काना पर कैराना थाने में कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। कई बार पाकिस्तान के अटारी बॉर्डर पर पकड़े जाने व 1995 में दिल्ली में पाकिस्तान से पिस्टल की खेप आने के मुकदमों में वहीं के थानों में इकबाल काना का नाम दर्ज है।
देश के अन्य थानों में संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज होने के कारण कैराना कोतवाली में इकबाल काना के आपराधिक इतिहास में उसके काले कारनामे दर्ज हैं लेकिन कोई मुकदमा दर्ज नहीं है।
देश के अन्य थानों में संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज होने के कारण कैराना कोतवाली में इकबाल काना के आपराधिक इतिहास में उसके काले कारनामे दर्ज हैं लेकिन कोई मुकदमा दर्ज नहीं है।
नजदीकियों की छानबीन में जुटी पुलिस
पानीपत की सीआईए प्रथम के प्रभारी संदीप के अनुसार, नोमान के संपर्क में रहने वाले पानीपत, कैराना के कई लोगों की जांच की जा रही है। जांच में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। प्रयास रहेगा कि जल्द ही मामले में लिप्त अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जाए। कई लोग रडार पर हैं।

दिल्ली तक पहुंची जांच की आंच
नोमान इलाही के संपर्क में आए लोगों की सुरक्षा व खुफिया एजेंसियां गहनता से जांच कर रही हैं। दिल्ली का एक युवक भी जांच के घेरे में आ गया है। कहा जा रहा है कि वह भी इकबाल काना के संपर्क में था। सीआईए प्रथम प्रभारी संदीप का कहना है कि दिल्ली के युवक की जांच शुरू कर दी है।