{"_id":"6a529d014a9b6e73e30e4022","slug":"tenure-of-zila-panchayat-members-ends-chairperson-madhu-gurjar-appointed-as-administrator-shamli-news-c-26-1-sal1012-169434-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जिला पंचायत सदस्यों का कार्यकाल खत्म, अध्यक्ष मधु गुर्जर प्रशासक नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जिला पंचायत सदस्यों का कार्यकाल खत्म, अध्यक्ष मधु गुर्जर प्रशासक नियुक्त
Sun, 12 Jul 2026 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष मधु गुर्जर।
शामली। जिला पंचायत सदस्यों का पांच साल का कार्यकाल खत्म होने के बाद जिला पंचायत अध्यक्षों का प्रशासक नियुक्त किए जाने के बाद शामली जिपं के ज्यादातर सदस्यों ने शासन के नीतिगत निर्णय काे स्वागत योग्य बताया।
जिला पंचायत बोर्ड में 19 सदस्यों के बोर्ड में अध्यक्ष के रूप में मधु गुर्जर शामिल हैं। शनिवार को जिला पंचायत सदस्यों का पांच साल का कार्यकाल पूरा हो गया है। जिला पंचायत का आगामी छह माह की अवधि तक निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष मधु गुर्जर को प्रशासक के रूप में नियुक्त किए जाने का शासन के प्रमुख सचिव अनिल कुमार का दस जुलाई का आदेश जिला मुख्यालय पर आज शनिवार को पहुंच गया है।
जिला पंचायत अध्यक्ष मधु गुर्जर, सदस्य उमेश कुमार पंवार, सीमा मलिक, शर्मिष्ठा, ओमवती देवी समेत 16 सदस्यों ने कहा कि शासन के जिला पंचायत की अध्यक्ष को प्रशासक बनाए जाने के नीतिगत निर्णय का स्वागत किया है। शासन के नीतिगत निर्णय से जिला पंचायत में विकास कार्य जारी रहेगा।
विज्ञापन
विपक्ष के दो सदस्य बोले-पद का होगा दुरुपयोग
शामली। जिला पंचायत सदस्य अंजली देवी और परवेज अहमद ने जिला पंचायत अध्यक्ष को प्रशासक नियुक्त किए जाने का विरोध करते हुए कहा कि पद का दुरुपयोग होगा। प्रशासक के रूप में जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी और सीडीओ को बनाना उचित रहता।