फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Tenders of three companies came for the construction of police line

पुलिस लाइन के निर्माण के लिए तीन कंपनियों के आए टेंडर

Wed, 15 Jun 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Tenders of three companies came for the construction of police line
शामली पुलिस लाइन की भूमि। - फोटो : SHAMLI
शामली। पुलिस लाइन के निर्माण के लिए लखनऊ मुख्यालय में तीन कंपनियों ने टेंडर डाले हैं। एक सप्ताह के अंदर एक कंपनी के नाम टेंडर फाइनल हो जाएगा। अगले दो माह में निर्माण एजेंसी की टेंडर अनुबंध की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण एजेंसी शामली आकर निर्माण कार्य शुरू कर सकती है।
विज्ञापन

पूर्वी यमुना नहर के किनारे गोहरनी और भैंसवाल गाव के जंगल में पुलिस लाइन और एसपी कार्यालय के लिए 75 एकड़ भूमि आरक्षित है। एसपी कार्यालय का निर्माण पूरा होने के बाद चार साल पहले निर्माण एजेंसी राजकीय निर्माण निगम हस्तांतरित कर चुकी है। दो साल पहले पीडब्ल्यूडी को निर्माण एजेंसी नामित कर पुलिस लाइन का 232 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा था। एक मार्च 2020 को सीएम योगी ने पुलिस लाइन का शिलान्यास किया था। पीडब्ल्यूडी ने शासन को वित्तीय स्वीकृति का प्रस्ताव भेजा था। विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद गत 31 मार्च 2022 को शामली पुलिस लाइन की 198.71 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दे दी गई थी। जिसमें 2.50 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी गई।
विज्ञापन

12 जून तक ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया हुई। जिसमें तीन कंपनियों के टेंडर प्राप्त हुए हैं। पीडब्ल्यूडी के भवन निर्माण खंड के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शामली पुलिस लाइन के निर्माण के लिए आए तीन कंपनियों के टेंडर पर विचार विमर्श किया जा रहा है। इसी सप्ताह में निर्माण एजेंसी का टेंडर फाइनल कर दिया जाएगा। अगले दो माह में निर्माण एजेंसी से अनुबंध कर लिया जाएगा। अगले दो माह में नामित निर्माण एजेंसी शामली आकर नवीन पुलिस लाइन के डिजाइन पर कार्य शुरू कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed