{"_id":"652061b7a21bce962305eb75","slug":"ten-storeyed-192-residences-for-officers-and-employees-will-be-built-in-the-new-police-line-shamli-news-c-26-1-smrt1047-10090-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: नवीन पुलिस लाइन में दस मंजिला बनेंगे अफसरों और कर्मचारियों के 192 आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: नवीन पुलिस लाइन में दस मंजिला बनेंगे अफसरों और कर्मचारियों के 192 आवास
Sat, 07 Oct 2023 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 07 Oct 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
शामली। भैंसवाल रोड पर नवीन पुलिस लाइन में दस मंजिला अफसरों और कर्मचारिंयों के 292 आवास बनेंगे। जिनमें 240 आवास दो बैड हाल किचन, शौचालय और बाथरूम और 52 आवास पुलिस के अफसरों के होंगे। जिनमें तीन बैड हाल, शौचालय- बाथरूम और किचन शामिल है। दस मंजिला अफसरों और सिपाहियों के आवास के साथ चार दीवारी कर निर्माण शुरू हो चुका है। अगले दो साल में नवीन पुलिस लाइन का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
भैंसवाल रोड पर नवीन पुलिस लाइन के लिए 70 एकड़ भूमि आरक्षित है। गत एक मार्च 2020 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामली में नवीन पुलिस लाइन के लिए आधारशिला रख चुके हैं। पिछले साल 31 मार्च 2022 में उत्तर प्रदेश शासन ने 198 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है। शासन से पुलिस लाइन के लिए तीस करोड़ रुपये का धनराशि अवमुक्त हो चुकी है। पिछले छह माह से निर्माण एजेंसी ने शामली में नवीन पुलिस लाइन में डेरा डालकर अपना प्लांट लगाकर चारदिवारी का फाउंडेशन का कार्य शुरू कर दिया है।
लोक निर्माण विभाग खंड सहारनपुर के अधिशासी अभियंता आशीष कुमार मल्होत्रा ने नवीन पुलिस लाइन के निर्माण कार्याें की समीक्षा करने के बाद बताया कि पुलिस लाइन में चारदीवारी के साथ साथ पुलिस कर्मचारियों के लिए दस मंजिला के छह ब्लाॅक का निर्माण होगा। दस मंजिला पुलिस आवास में दो बैड शौचालय, बाथरूम, किचन हाल का निर्माण होगा। पुलिस अफसरों के तीन बैड हाल, किचन, शौचालय, बाथरूम सेट वाले 52 आवासों का ब्लाक बनेगा। उन्होंने बताया कि जल्द दस मंजिला पुलिस आवासों का निर्माण जल्द शुरू हो जााएगा। निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर ने जया यादव ने बताया कि अगले दो साल में पुलिस लाइन का निर्माण पूरा हो जाएगा। जिला बनने के बाद अस्थाई रूप से पुलिस लाइन शामली मंडी स्थल पर माजरा रोड में चल रही है।