फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ten players selected for divisional level in Kabaddi

Shamli News: कबड्डी में मंडल स्तर के लिए दस खिलाड़ियों का चयन

Sun, 03 Dec 2023 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 03 Dec 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Ten players selected for divisional level in Kabaddi
शामली शहीद उधम सिंह स्टेडियम में आयोजित कबडडी प्रतियोगिता में भाग लेते ​खिलाडी
शामली। नगर के उधम सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय जूनियर बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहां 60 के करीब खिलाड़ियों ने पहुंचकर दमखम दिखाया। जिसके आधार पर दस खिलाड़ियाें का चयन किया गया और अब वह मंडल स्तर पर पांच दिसंबर को हिस्सा लेंगे। जिसके बाद प्रदेश स्तर के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को नगर के उधम सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय जूनियर बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ उप क्रीड़ा अधिकारी अश्वनी त्यागी ने खिलाड़ियों का परिचय लेकर किया। उन्होंने कहा कि सभी को खेल को खेल की भावना से खेलते हुए जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। खेल से अपना करियर बना सकते हैं। इसलिए सभी खेल प्रतियोगिता में युवाओं को हिस्सा लेना चाहिए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 60 के करीब खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपना दमखम दिखाया। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए दस खिलाड़ियों का चयन किया गया। इसमें वंश, हिमांशु, युगल, अर्पित, अजय, सावन, आदित्य, विभोर, अंकुश शामिल है। यह चयनित खिलाड़ी पांच दिसंबर को मंडल स्तर पर सहारनपुर में खेलने जाएंगे। वहां चयन होने के बद वह दस दिसंबर को प्रदेश स्तर प्रतियोगिता के लिए जौनपुर में जाएंगे। इस मौके पर जिला कबड्डी सचिव ओम सिंह वर्मा, यशपाल अमित, सबतीर मलिक, युद्धवीर सिंह, कबड्डी कोच संजू रानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed